..................... Trailer Of film 'Zed Plus' unveiled in a different way - Hindi Filmibeat

PICS: जेड प्लस का ट्रेलर लांच रहा कुछ different

आगामी फिल्म 'जेड प्लस' अपने ट्रेलर और उम्दा स्टारकास्ट को लेकर आजकल काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। यह एक आम पॉलिटिकल फिल्म से अलग एक आम व्यक्ति की कहानी है। लिहाजा, जब कहानी अलग है तो इसके ट्रेलर में भी कुछ डिफरेंट होना बनता है।

नोट: ट्रेलर लांच की तमाम तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दिए तस्वीर पर क्लिक करें।

डा. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म जेड प्लस का मुंबई में काफी शानदार तरीके से ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक समेत अभिनेता आदिल हुसैन, मोना सिंह, ऋषिता भट्ट, मुकेश तिवारी और राहुल सिंह भी मौजूद थे। लेकिन यह कोई आम ट्रेलर लांच नहीं था। बल्कि यहां फिल्म के मुख्य कलाकारों ने अपने किरदारों में रहकर पहले दर्शकों के लिए एक छोटा सा नाटक किया। जिसके द्वारा लोगों को एक एक कर फिल्म के सारे किरदारों से मिलाया गया।

ट्रेलर लांच की रंगीन शाम में फिल्म के सभी किरदार बेहतरीन दिख रहे थे। मोना सिंह जहां ब्लैक सलवार-सूट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं ऋषिता भट्ट ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी बताते हैं कि इस फिल्म में आम राजनीतिक कहानी को समेटने की बजाए, आम आदमी के नजरिए को दिखाने की कोशिश की है। जो कि काफी दिलचस्प है।

आपको बता दें, फिल्म 'जेड प्लस' 28 नवंबर को सिनेमाघरों और मल्टीप्लेस में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X