पति ने पीटा तो नरगिस ने सुनी इस हसीना की चीखें, डेटॉल की बोतल में छिपाकर शराब पीती थीं

Meena Kumari

मीना कुमारी बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन कही जाती है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सक्सेसफुल रही उससे भी कहीं ज्यादा उन्हें निजी जिंदगी में दर्द मिले। मीना कुमारी ने बाल कलाकार के तौर पर काम करना शुरू किया और उनकी पहली सैलरी ₹25 मिलती थी। वह अपनी खूबसूरती के चलते काफी पहचानी गई। मीना कुमारी का रुतबा इतना ज्यादा बड़ा था कि जब भी उनके अगर बाल टूट कर गिर जाया करते थे तो लोग उनको संभाल कर रख लेते थे और उसका ताबीज बनवा लिया करते थे।

मीना कुमारी ने साल 1951 में कमाल अमरोही के साथ में अनारकली फिल्म में काम किया। इस फिल्म की शूटिंग के बीच ही मीना कुमारी का रोड एक्सीडेंट हो गया था और वह अस्पताल में भर्ती हो गई। तब कमaल अमरोही उनके लिए अस्पताल में फूल लेकर पहुंचे और काफी लंबे समय तक उनसे बात की। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई।

कमाल अमरोही पहले से ही दो बार शादीशुदा थे। इतना ही नहीं मीना कुमारी से उम्र में 15 साल बड़े भी थे। दोनों का प्यार का सिलसिला शुरू हुआ और फिल्मी गलियारों में दोनों की नजदीकियों के चर्चे होने लगे। इसीलिए मीना कुमारी के पिता उन पर फिल्म छोड़ने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने फिल्म तो छोड़ दी लेकिन वह कमाल अमरोही को नहीं छोड़ पाई।

मीना कुमारी के पिता ने उनके घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था। इसके बावजूद क्लीनिक के बाहर वह कमाल अमरोही से मिलती थी और उन्हें यह बात अच्छे से पता थी कि दोनों की शादी के लिए उनके पिता नहीं मानेंगे। इसीलिए एक दिन चोरी छुपे मीना कुमारी ने शादी कर ली। जब इस बात की खबर उनके पिता को लगी तो मीना कुमारी पर उन्होंने तलाक का दबाव बनाया। लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुई।

मीना कुमारी अपने पिता के खिलाफ जाकर कमाल अमरोही के साथ में रहने लगी। शुरुआत में दोनों के बीच में सब कुछ ठीक चला। लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगे और मारपीट भी होने लगी। बात का खुलासा खुद नरगिस ने किया था। दरअसल शूटिंग सेट पर दोनों का कमरा आसपास था और एक दिन नरगिस ने मीना के कमरे से चीखने की आवाज सुनी। थोड़ी देर के बाद में कमाल अमरोही को कमरे से निकलते हुए देखा गया और मीना कुमारी का चेहरा बुरी तरीके से घायल था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मीना कुमारी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें शराब की लत भी लग गई थी और कमाल अमरोही बहुत अच्छे से जानते थे कि इससे मीना कुमारी की हालत बिगड़ती जा रही है। उन्होंने मीना कुमारी को खूब समझाया और मीना कुमारी ने भी वादा किया कि वह शराब नहीं पिएंगी। लेकिन एक दिन जब कमल अमरोही घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बाथरूम में डिटॉल की बोतल में शराब भर रखी है और वह रोज चोरी छुपे शराब पिया करती थी।

More from Filmibeat

Read more about: meena kumari kamal amrohi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X