अजय देवगन के 'तानाजी द अनसंग वॅारियर' का धमाका, 7 तगड़ी डिटेल लीक, सीधा ब्लाॅकबस्टर!
साल 2020 की बहुप्रतिक्षित फिल्म लेकर आ रहे हैं अजय देवगन। तानाजी द अनसंग वॅारियर 10 जनवरी यानी कि इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। अजय लगातार एक महीने से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
बता दें कि ये अजय देवगन की 100 वीं फिल्म है। 17 वीं शताब्दी पर बनी यह फिल्म मराठा सरदार और शिवाजी महाराज के पक्के मित्र तानाजी मालसुरे पर आधारित है। सैफ अली खान और काजोल भी दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं।

इतना ही नहीं सेफ ना खेलते हुए अजय देवगन अपनी इस फिल्म को दीपिका पादुकोण की छपाक के साथ रिलीज कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म से जुड़ी ये 7 तगड़ी डिटेल सामने आयी है, जो ये बताती है कि अजय की ये फिल्म साल 2020 की पहली सुपरहिट साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications