FACT: टॉप पर अजय - अक्षय - इरफान, फिर अवार्ड कैसे ले गए शाहरूख - सलमान!
[बॉलीवुड समाचार] हां हम जानते हैं कि बात थोड़ी पुरानी हो चुकी है पर क्या करें फैन्स का गुस्सा है कि खत्म होेने का नाम ही नहीं ले रहा है। और फैन्स का गुस्सा जायज़ है। अगर साल के अवार्ड फंक्शन को आप भी फॉलो कर रहे हैं तो आप समझ गए होंगे कि हम क्या कहना चाह रहे हैं।
साल की बेस्ट फिल्में - दृश्यम, बेबी, मांझी द माउंटेन मैन, मसान हर जगह इग्नोर हो रही हैं। फिल्मफेयर ने उन्हें नॉमिनेशन के लायक भी नहीं समझा तो स्टाडस्ट ने क्रिटिक्स और जूरी चॉइस की बात कर हिसाब बराबर कर दिया। वहीं सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेशन दिया।
[BANG ON: "अवार्ड शो में जिसकी सीट आगे है, उसका अवार्ड पक्का!" - अक्षय कुमार]
फिल्मफेयर ने तो हद ही कर दी, रिचा चड्डा की मसान, भूमि पेडनेकर की दम लगाके हईशा जैसी फिल्मों को इग्नोर कर, सोनम कपूर को डॉली की डोली के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन दिया।
लेकिन इस बार हम केवल बोलेंगे नहीं सुबूत के साथ आपके सामने आए हैं। IMDB तो सब जानते हैं - इंटरनेट मूवी डाटाबेस जो फिल्मों का सटीक विवरण देता है, फैन्स रेटिंग के हिसाब से। और इस रेटिंग के नतीजे देखकर आप चौंक जाएंगे।
[#ScreenAwards: 2016 के पहले अवार्ड - दो खान Vs रणवीर सिंह]
जो फिल्में टॉप में है ही नहीं उन्हें नॉमिनेशन कैसे और क्यों -


Click it and Unblock the Notifications











