साल 2014 की बेस्ट फिल्म किक...हैप्पी न्यू ईयर
हर साल की तरह साल 2014 में कई खराब फिल्में रिलीज हुईं तो कई बेहतरीन व मनोरंजक फिल्मे भी। कुछ फिल्मों ने दर्शकों के सिर में दर्द कर दिया तो कुछ को देखने बार बार दर्शक सिनेमाहॉल गये। कई फिल्में ऐसी रहीं जिनके इंतजार में काफी समय से दर्शक थे लेकिन फिल्म देखने के बाद उनकी सारी उत्सुकता निराशा में बदल गयी। वहीं कुछ फिल्में ऐसी थीं जिनसे लोगों को कोई उम्मीद ही नहीं थीं और वो दर्शकों को हैरान कर गयीं।
बॉलीवुड के तीनों खान यानी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की फिल्में साल 2014 की टॉप फिल्मों में शामिल हैं। हमने दर्शकों से उनकी राय जानी कि उनके अनुसार साल 2014 की बेस्ट फिल्म कौन सी है जिसपर दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट्स दिये हैं सलमान खान की किक और शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर को।
तो आइये देखते हैं बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में कौन कौन सी फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications