बाॅलीवुड के बहुत सारे सुपर हाॅट हीरोज पर तमाम लड़कियां फिदा हैं। मगर अधिकांश हीरो शादीशुदा हैं, जैसे रितिक रोशन, अक्षय कुमार, जाॅन अब्राहम और शाहरुख खान आदि। इतना ही नहीं गायक हनी सिंह भी अभी तक कुंवारे की लिस्ट में शामिल थे। उन पर भी तमाम हसीनाओं का दिल कुर्बान था। कुछ दिन पहले ही हनी सिंह ने भी अपनी पत्नी को दुनिया के सामने लाकर सबको चकित कर दिया। खासकर अपनी फैंस गर्ल्स को। मगर अभी भी कुछ बाॅलीवुड सेलिब्रिटीज ऐसे हैं, जो कुंवारों की लिस्ट में शामिल है।
इन कुंवारों को अपने लिए एक अदद दुल्हनियां की तलाश है। जिनमें पहला नाम मोस्ट एवरग्रीन बैचलर सुपर हाॅट सलमान खान का है। इसके साथ ही कुंवारे हीरोज की यह लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। कुछ कलाकार जैसे आयुष्मान खुराना, अली जफर, फावद खान ने अपना फिल्मी करियर शादी के बाद ही शुरु किया, जोकि लड़कियों के लिए हार्ट ब्रेक कर देने वाली खबर है। तो देर न कीजिए, स्लाइडर को आगे बढ़ाइए और देखिए बाॅलीवुड के वो कुंवारे जिन पर टिकी हैं लाखों लड़कियों की निगाहें.......
सलमान खान
बाॅलीवुड के बेहतरीन अदाकार और 48 साल के सुपरहाॅट कलाकार सलमान खान ने अभी तक कोई दुल्हनियां अपने लिए पसंद नहीं की है। बाॅलीवुड की गलियों में बस उनके अफेयर की चर्चाओं का बाजार ही गर्म रहता है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर सलमान की एक्स गर्लफै्रंड कैटरीना कैफ से रिलेशनशिप में हैं, जोकि कुंवारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
हमारी लिस्ट के तीसरे कुंवारे सिद्धार्थ किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं जुड़े हैं, मगर उन्होंने अपनी पहचान बहुत कम समय में बनाई है। उनकी किलर लुक्स और बाॅडी लड़कियों को उनकी तरफ आकर्षित करती है।
अर्जुन कपूर
लाखों दिलों पर राज करने वाले अर्जुन कपूर का ध्यान अभी अपने फिल्मी करियर पर टिका हुआ है।
वरुण धवन
कद भले ही छोटा हो वरुण धवन का, मगर गुड लुक्स के मामले में वह अब्बल हैं। बहुत सारी हीरोइन और फैंस गल्र्स वरुण को पसंद करती हैं।
रणवीर सिंह
बाॅलीवुड के प्ले ब्याॅय कहलाए जाने वाले रणवीर सिंह पर लाखों लड़कियां और बाॅलीवुड की अभिनेत्रियां जान छिड़कती हैं। फिल्म रामलीला के बाद से रणवीर सिंह दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं।
आदित्य राॅय कपूर
दावत-ए-इश्क के हाॅट हीरो आदित्य राॅय कपूर भी कुंवारों की लिस्ट में शामिल हैं। जब आदित्य रेडियो जाॅकी थे, तब उन आवाज पर लड़कियां फिदा थीं, मगर फिल्म आशिकी-2 के बाद तो उनकी फैंस लिस्ट में गल्र्स बढ़ चुकी हैं।
शाहिद कपूर
फिल्म हैदर के शाहिद कपूर के चाॅकलेटी चेहरे और पर्सनालिटी पर लाखों लड़कियां का दिल फिदा है। करीना के साथ अफेयर की चर्चाओं से घिरने वाले शाहिद से शादी की तमन्ना तमाम लड़कियों के दिल में है।
सुशांत सिंह राजपूत
टेलीविजन इंडस्ट्री से बाॅलीवुड में कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत के नाम की माला जपती हैं लड़कियां, मगर अफसोस कुंवारों की लिस्ट में शामिल सुशांत सिंह अपनी गर्लफै्रंड अंकिता के साथ रिलेशनशिप में हैं।
रणदीप हुड्डा
हाॅट एंड सेक्सी रणदीप कुंवारों की लिस्ट में अंतिम पायदान पर हैं। उनकी गुड लुक्स और टोंड बाॅडी ही लड़कियों को आकर्षित करती है, बल्कि उनकी आवाज पर भी लाखों का दिल फिदा है। रणदीप उम्र के 30वें पड़ाव पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications