अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. BLOCKBUSTER होना फाइनल!
अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ठीक 10 दिनों में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज है। बता दें, यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है। फिल्म खुले में शौच की समस्या को दर्शाएगी।
300 करोड़ की कमाई.. शाहरूख- अक्षय कुमार.. और धमाकेदार एक्शन!
अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखा जाए तो कोई शक नहीं कि टॉयलेट एक प्रेम कथा भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। लेकिन बता दें, फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो या हो.. फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना तो तय है।

दरअसल, फिल्म सिर्फ 18 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। जबकि प्रमोशन में भी ज्यादा से ज्यादा 10 करोड़ का खर्च किया गया है। लिहाजा, यदि फिल्म 60-70 करोड़ की कमाई भी कर जाती है तो ब्लॉकबस्टर कहलाएगी।


Click it and Unblock the Notifications