मोटापे से मिली थी फिल्म...ब्लॉकबस्टर..अब अक्षय के साथ रोमांस करेंगी एक्ट्रेस !
टॉयलेट एक प्रेम कथा की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की तस्वीरें।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा कल रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी शौचालय जैसे सामाजिक मुद्दे पर है, जिसमें अक्षय और भूमि की शानदार एक्टिंग है।
पिछले काफी समय से ये फिल्म सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है और लोगों को इसके लिए एक्साइटमेंट भी काफी है। अक्षय के बारे में तो सब जानते ही हैं। बात की जाए भूमि की तो इससे पहले वो अायुष्मान खुराना के साथ फिल्म दम लगा के हइशा में नज़र आ चुकी हैं।

अगर आपको उस फिल्म में भूमि का लुक याद होगा तो आप जानते होंगे कि उस समय वो कितनी मोटी थीं। एक मोटी लड़की का किरदार भूमि ने निभाया था और लोगों ने काफी पसंद किया था।
अब भूमि ने खुद को इतना फिट कर लिया कि एक हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस बन चुकी हैं भूमि। आप भी देखें भूमि की ये शानदार तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











