बॉलीवुड में अपने लुक्स से लेकर आवाज, इन वजहों से पहले रिजेक्ट हो चुके हैं आज के सुपरस्टार

फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान का लुक रिवील होने के बाद से ही हर तरफ उनके 8 पैक एब्स के ही चर्चे हो रहे हैं। इससे पहले फिल्म 'ओम शांति ओम' में 6 पैक एब्स बनाकर शाहरुख खान ने सबको चौंका दिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख खान को पहले उनके लुक की वजह से ही फिल्मों में रिजेक्शन झेलना पड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म 'डर' और 'बाजीगर' में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद जब फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उन्हें लीड रोल ऑफर किया गया था, तो वह इस बात को आसानी से स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। उन्हें लग रहा था कि उनका जो लुक है, उसमें हीरो का किरदार नहीं जंचेगा। लेकिन आखिरकार शाहरुख खान ने वह फिल्म की और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ फैंस के दिलों पर उनका राज कायम हो गया। सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं, बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्हें लुक लेकर उनके आवाज और कद तक के लिए फिल्मों में रिजेक्शन झेलना पड़ा है।
आइए आपको ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिनको बॉलीवुड में रिजेक्शन झेलना पड़ा है :

कैटरीना कैफ :
बॉलीवुड में फिल्म 'बूम' से कैटरीना ने डेब्यू किया था। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद कैटरीना को सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' से पहचान मिली। कैटरीना कैफ को उनकी सादगी की वजह से ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन इसी सादगी के कारण उन्हें शुरुआती करियर में रिजेक्शन झेलना पड़ा था।

रणवीर सिंह :
बॉलीवुड के सबसे मस्तमौला एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से ही धूम मचा दी थी। आज के समय में वह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं लेकिन अपने लुक की वजह से ही उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रिजेक्शन झेलना पड़ा था।

अनुष्का शर्मा :
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा को उनके शानदार लुक्स और एक्टिंग के लिए जाना जाता है। लेकिन आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि अनुष्का शर्मा को भी अपने शुरुआती करियर में रिजेक्शन झेलना पड़ा था। और इसकी वजह उनका लुक ही था।

अजय देवगन :
पिछले साल फिल्म 'दृष्यम 2' से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले अजय देवगन की गहरी आंखों को उनके व्यक्तित्व का सबसे खास हिस्सा माना जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब अजय देवगन को उनके कॉम्प्लेक्शन की वजह से फिल्मों में काम नहीं दिया गया था।

अमिताभ बच्चन :
बॉलीवुड में रिजेक्ट होने वालों की लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। उन्हें उनकी लंबाई की वजह से रिजेक्शन झेलना पड़ा है। इसके साथ उन्हें एक बार उनकी आवाज की वजह से भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications











