बिग बी के प्यार में इस कदर दीवानी हो गई थी रेखा, बिना फीस लिए भी उनके साथ फ़िल्म करने को थी तैयार

Rekha And Amitabh Bachchan: रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है। दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरीके से दीवाने हो चुके थे। शादी के बावजूद भी अमिताभ बच्चन का रुझान रेखा की तरफ काफी ज्यादा नजर आया। बताया तो यह भी जाता है कि अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को तलाक लेने का फैसला भी ले लिया था। शादी के बावजूद अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर को लेकर जया बच्चन भी काफी परेशान रहा करती थी।
अमिताभ के साथ काम करने के लिए हद से गुज़र गई थी रेखा
बताया जाता है कि जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को रेखा के साथ में काम करने से इनकार कर दिया था। लेकिन उस समय अमिताभ और रेखा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद थी और हर कोई उन्हें फिल्म में लेना चाहता था। लेकिन जब ज्यादा बात बढ़ती हुई नजर आई तो फिल्म 'राम बलराम' के लिए जब अमिताभ बच्चन के अपोजिट रेखा को लिया गया तो जया बच्चन ने भी दखलंदाजी की। प्रोड्यूसर से कहकर एक्ट्रेस ने रेखा को इस फिल्म से बाहर करवा दिया और बिग बी अपोजिट जीनत अमान को रखा गया।
जया बच्चन ने रेखा को मारा था थप्पड़
लेकिन जब रेखा को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने प्रोड्यूसर को फिल्म में फ्री में काम करने की बात कह दी। इसके बाद में प्रोड्यूसर मना नहीं कर पाए और दोबारा फिल्म में रेखा को लिया गया। खबरों के अनुसार जब जया बच्चन काफी परेशान हो गई तो फिल्म के सेट पर जाकर उन्होंने रेखा को जोरदार थप्पड़ मार दिया। हालांकि इस बात को किसी ने भी स्वीकारी नहीं।
अमिताभ-रेखा की ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर शुरू हुई। यहीं पर दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय बिग बी की शादी हो चुकी थी और रेखा को कोई खास पापुलैरिटी हासिल नहीं हुई थी। फिल्म के दौरान दोनों की गुपचुप प्रेम कहानी शुरू हुई। जब रेखा, अमिताभ बच्चन से मिली तो उसके बाद में उन्होंने खुद को बदलना शुरू किया और वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई।


Click it and Unblock the Notifications