रहना है फिट तो बॉलीवुड की इन स्टार्स के फिटनेस मंत्रा से ले इंस्पिरेशन
फिट होना किसे नहीं पसंद होता है। बॉलीवुड ब्यूटीज को देखकर हर महिला के मन में फिट रहने का ख्याल एक बार जरूर आता है। जब भी लोग फिटनेस के बारे में सोचते हैं तो उसकी प्रेरणा बॉलीवुड की फिट कुड़ियों से ही ली जाती है। बॉलीवुड डीवाज भी अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। इसके लिए उन्हें एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ती है। कई बार ऐसा भी होता है कि अपनी मनपसंद खाना सामने रखा होने के बावजूद एक्ट्रेस उसे चख भी नहीं पाती हैं क्योंकि वह खाना उनके डाइट प्लान का हिस्सा नहीं होती है।
आइए हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिटनेस मंत्रा से रूबरू करवाते हैं

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ अपनी फिटनेस के लिए खासी मशहूर हैं। अक्सर लड़कियां कैटरीना जैसा फिगर पाने के लिए जिम में मेहनत करती नजर आती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कटरीना सिर्फ जिम ही नहीं बल्कि योग, साइकलिंग, स्विमिंग, रनिंग और स्ट्रिक्ट डायट प्लान के साथ खुद को मेंटेन करती हैं।

जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड की नयी सेंसेशन जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। जाह्नवी फूडी हैं इसलिए वह अपनी फिटनेस पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देती हैं। बॉलीवुड डीवा श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी जिम में मुख्य रूप से कार्डियो और वेट लिफ्टिंग करती हैं। इसके साथ ही उन्हें नियमित रूप से अपने योगा इंस्ट्रक्टर के साथ योग के अलग-अलग आसन करते हुए भी देखा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी जब घर में होती है तब वह ट्रेडमिल पर दौड़ना और स्विमिंग करना पसंद करती हैं।

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे फुडी एक्ट्रेस दीपिका स्पोर्ट्स फैमिली से होने की वजह से हमेशा से ही फिट जीवन जीना पसंद करती हैं। दीपिका को खाना बेहद पसंद है इसलिए वह जिम में भी जमकर पसीना बहाती है।

बिपाशा बसु
जल्द ही मम्मी बनने जा रही बिपाशा बसु को आमतौर पर फिटनेस फ्रिक माना जाता है। 40 के क्लब में शामिल होने के बावजूद बिपाशा की फिगर देखकर किसी भी महिला को जलन होना लाजमी है। जिम में जमकर मेहनत करने के अलावा बिपाशा हमेशा से ही अपने खाने पर कंट्रोल रखती हैं।

श्रद्धा कपूर
हिन्दी फिल्म के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर का जलवा बरकरार है। श्रद्धा के वर्कआउट सेशन में स्ट्रेच, पुश अप, पुल अप, फैट घटाने वाले कार्डियो शामिल होते हैं। श्रद्धा आमतौर पर सप्ताह में 5 बार जिम जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस सिर्फ पतली होने में नहीं बल्कि सॉलिड फिटनेस में यकीन करती हैं। नियमित तौर पर जिम के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा योगा को भी समान महत्व देती हैं।

सारा अली खान
सारा फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सतर्क रहती हैं। पीसीओएस की वजह से अपने कॉलेज के समय में सारा बेहद मोटी हो गयी थी, लेकिन बाद में सारा ने अपना वजन कम किया और आज वह फिल्म इंडस्ट्री की चार्मिंग एक्ट्रेस में से एक गिनी जाती हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
शिल्पा की फिटनेस का राज मुख्य तौर पर योग को ही माना जाता है। शिल्पा जिम में घंटों पसीना बहाने के बजाए योग करना ज्यादा पसंद करती हैं। शिल्पा अपने यूट्यूब चैनल के साथ-साथ योग सिखाने के अपने एल्बम भी जारी कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











