TMKOC में कौन है मोनाज मेवावाला ने ली जेनिफर मिस्त्री की जगह, बनने जा रही नई रोशन भाभी

सभी को पसंद आने वाला बेहद ही पुराना सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी विवादों तो कभी रिप्लेसमेंट को लेकर यह सीरियल दर्शकों को कंफ्यूज करने में लगा है। असित मोदी का यह शो तकरीबन 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है। सीरियल का एक-एक कैरेक्टर लोगों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर है। लेकिन कुछ वक्त पहले शो को बायकाट करने की मांग की जा रही थी।
सुर्खियों में आई मोनाज मेवावाला
दरअसल इसका सबसे बड़ा कारण यह था की दया बेन की एंट्री नहीं हो पा रही थी। इसके चलते फैंस मायूस हो गए। लेकिन अब खबरों के अनुसार एक नए नाम की चर्चा काफी तेजी से होने लगी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मोनाज मेवावाला की। दरअसल बहस शो में मिसेज़ रोशन सिंह सोढ़ी को रिप्लेस कर रही है और आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।
मोनाज मेवावाला निभा रहीं मिसेज़ सोढ़ी का किरदार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में पहले मिसेज़ सॉरी का किरदार जेनिफर मिस्त्री ने निभाया था। इसी साल अप्रैल 2023 में उन्होंने शो को छोड़ दिया। अब हाल ही में मोनाज मेवावाला ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। एक्ट्रेस को इससे पहले कई और टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। उनकी उम्र 37 साल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह एक अभिनेत्री होने के अलावा एक ट्रेंड सालसा डांसर भी है।
मोनाज मेवावाला का करियर
मोनाज मेवावाला के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2004 में किटी पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्हें स्टैंड अप कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो में भी देखा गया। अभिनेत्री को सीआईडी और एफआईआर अलावा सावधान इंडिया जैसे टीवी सीरियल्स में भी देखा जा चुका है। यहां तक कि एक्ट्रेस गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुकी है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












