..................... TMKOC के पत्रकार पोपटलाल ने कपड़े की दुकान में किया काम TMKOC Shyam Pathak aka Popatlal worked in a clothes shop, could not do theatre because of money! - Hindi Filmibeat

TMKOC के पत्रकार पोपटलाल ने कपड़े की दुकान में किया काम, पैसों की वजह से नहीं कर पाए थिएटर!

shyam pathak, tmkoc

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में भारत में भला कौन नहीं जानता है। हर घर में इस शो के चाहने वाले हैं और लोगों का प्यार काफी मिलता है। लेकिन आज हम इस नाटक के एक अहम किरदार के बारे में बात करेंगे जिसको लोग पत्रकार पोपटलाल के नाम से जानते हैं।

पोपटलाल का असली नाम श्याम पाठक है और उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है। मुंबई में वो 25 वर्षों तक एक चॉल में रहे। श्याम को थिएटर से प्यार था और वह केजे सोमैया कॉलेज से पासआउट हैं। श्याम चाहते थे कि वो थिएटर में सीखें लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी सही नही थी।

थिएटर वर्कशॉप में दाखिला लेने के लिए पैसे नहीं थे। एक नाटक के दौरान उन्हें बैरी जॉन के बारे में पता चला। उनके पास पैसे नहीं थे और उन्होंने उन्हें एक पत्र लिखा कि वह उनके अधीन काम करना चाहते हैं और उनसे सीखना चाहते हैं। उनके परिवार की मालीय हालत को देखते हुए श्याम ने कई छोटे मोटे काम भी किए थे।

इस लिस्ट में कपड़े की दुकान पर सेल्समैनी का काम भी शामिल है। दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद, उन्होंने कई नाटकों और टेलीविज़न शो में प्रदर्शन किया। उनका पहला टीवी शो एक चाबी है पड़ोस में था। फिर उन्हें सोनपरी, जसुबेन जयंतीलाल जोशी की जॉइंट फैमिली जैसे अन्य शो में देखा गया।

इसके बाद वो तारक मेहता का हिस्सा बने और अमर हो गए। अब उनको पत्रकार पोपटलाल के रोल में सभी जानते हैं और उनके किरदार को काफी प्यार मिलता है। जाहिर है कि इतने संघर्ष के बाद उनको जो कामयाबी मिली है वो काफी ज्यादा शानदार है। पोपटलाल के इस किरदार की बात करें तो वो शादी के लिए बेचैन रहते हैं लेकिन रियल लाइफ में वो शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैँ। श्याम इस वक्त भी इस शो से जुड़े हुए हैँ।

Read more about: shyam pathak tmkoc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X