पोपटलाल ने चॉल में बिताया आधा जीवन, सेल्समैन बन साड़ी की दुकान पर किया काम, आज हैं सुपरस्टार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल काफी लंबे वक्त से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए जाना जाता है. लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों तारक मेहता के कलाकारों के असित मोदी पर कुछ ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं जो कि इन दिनों विवादों का विषय बने हुए हैं. लेकिन आज हम आपको इसी सीरियल के किरदार पोपटलाल के स्ट्रगल के बारे में बताने वाले हैं. बता दे कि इस सीरियल में श्याम पाठक पोपटलाल का किरदार निभा कर हर किसी को इंप्रेस कर रहे हैं. यहां तक कि वह अपनी एक्टिंग से हर किसी को हंसी से लोटपोट कर देते हैं. लेकिन उनका जीवन काफी ज्यादा संघर्षों से भरा रहा.
चॉल में बड़े hue पोपटलाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्याम पाठक का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ. परिवार के साथ वह मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चॉल में रहा करते थे. वह पूरे 25 साल अपनी जिंदगी के चॉल में ही रहे. ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो एक्टर ने बचपन में ही एक्टिंग में जाने का फैसला ले लिया था.
आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई के साथ किया काम
लेकिन श्याम पाठक के परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी और इसी वजह से उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना पड़ता था. वह कॉलेज भी जाते थे और शाम में आर्थिक मदद के लिए छोटे-मोटे काम भी कर लिया करते थे. एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें एक साड़ी की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करना पड़ता था. उन्होंने इंटरटेनमेंट पोर्टल को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि जब उस साड़ी की दुकान पर उनके कॉलेज की कोई लड़की आ जाती थी तो उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी. उस दौर से उन्होंने काफी कुछ सीखा भी था.
सीए की बीच में छोड़ी पढ़ाई
कॉलेज के दिनों में श्याम पाठक की मां चाहती थी कि वह सीए बने. जिस वजह से उन्होंने सीए इंस्टिट्यूट में भी दाखिला ले लिया. लेकिन उनका दिल कुछ और ही चाहता था जिस वजह से उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. आर्थिक तंगी होने की वजह से उनके पास एक्टिंग सीखने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे. जिस वजह से वह कई बार थिएटर में जाकर डायरेक्टर्स से फ्री में नाटक देखने के लिए विनती किया करते थे और बैक स्टेज से ही नाटक देख लेते थे.
पोपटलाल के किरदार से मिली पॉपुलैरिटी
श्याम पाठक का संघर्ष उस वक्त खत्म हुआ जब उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया. वहां से पढ़ने के बाद में उन्होंने सीरियल्स की दुनिया में कदम रखा. कई सारे सीरियल्स में काम करने के बाद में उन्हें पोपटलाल का रोल ऑफर हुआ और वहीं से उनकी किस्मत खुल गई.


Click it and Unblock the Notifications











