जब बी-ग्रेड फिल्मों में बोल्ड सीन करती दिखीं थीं 'दयाबेन', पार्टी में लगाए ज़ोरदार ठुमके, लोग भी हुए हैरान

Daya Ben Aka Disha Vakani B-Grade Movies: टीवी का सबसे पुराना कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर एक किरदार फैन्स के दिलों में बसा हुआ है। बता दें कि इस सीरियल की शुरुआत साल 2008 से की गई थी और इसमें जेठालाल, दयाबेन और बापूजी के अलावा बबीता जी का किरदार दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। बता दे की सीरियल में दया बेन का किरदार मशहूर अभिनेत्री दिशा वकानी ने निभाया। लेकिन साल 2017 में वह मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद वापस शो में नहीं आई।
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में काम करने से पहले दयाबेन उर्फ दिशा वकानी कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है। हालांकि उन्हें असल सफलता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के बाद ही मिली और उन्हें आज भी दयाबेन के नाम से ही जाना जाता है। दिशा वकानी ने शुरुआत में बी-ग्रेड फिल्म 'कमसिन: द अंटच्ड' में काम किया और इसमें काफी बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म में एक्ट्रेस को एक कॉलेज गोइंग स्टूडेंट के तौर पर दिखाया गया था।
हालांकि आपको बता दें कि दिशा वकानी ने कई सारे बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाए हैं। उन्होंने फिल्म 'जोधा अकबर' के दौरान दासी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को जोड़ा के किरदार में देखा गया था और वह 5 से 6 दासियों से हमेशा घिरी रहती थी। इनमें से एक दिशा भी थी। फिल्म 'लव स्टोरी 2050' में भी दिशा को नौकरानी का किरदार मिला और इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड किरदार में थी।


Click it and Unblock the Notifications