..................... Tina Dabi had to face a lot of difficulties after her divorce from her first husband Aamir Khan - Hindi Filmibeat

तलाक के बाद ऐसी हो गई थी IAS टीना डाबी की जिंदगी, प्रदीप गावंडे ने ऐसे संभाला

Ias Tina Dabi

जैसलमेर की कलेक्टर यानी कि टीना डाबी अपने काम और अपनी सादगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी कुछ बातों को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल आपको बता दें कि इस टीना डाबी ने बताया कि तलाक के बाद में उनका कितनी ज्यादा मुश्किलें आई थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी लाइफ और काम को किस तरीके से बैलेंस किया। उन्हें किन-किन चीजों का सामना करना पड़ा आज हम आपको उसी के बारे में बताने वाले हैं।

ब्यूटी विद ब्रेन है टीना डाबी

दरअसल आपको बता दें कि इस टीना डाबी ने साल 2015 में यूपीएससी टॉप किया और बाद में वह काफी सुर्खियों में भी आ गई थी। इसके बाद में वह राजस्थान में जैसलमेर के कलेक्टर के पद पर अभी मौजूद हैं। आईएएस टीना डाबी को ब्यूटी विद ब्रेन भी कहते हैं।

टीना डाबी को तलाक के बाद आई थी मुश्किलें

लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मेरी दूसरी शादी और प्रदीप की पहली शादी हुई थी। कलेक्टर टीना डाबी ने आगे इस बारे में भी खुलासा किया कि उनके तलाक के बाद जिंदगी कितनी मुश्किल रही? उन्होंने अपनी लाइफ और काम को किस तरीके से हैंडल किया। जिसके जवाब में टीना डाबी ने कहा कि "तलाक बहुत ही ज्यादा दर्द भरा होता है और इससे आप पूरी तरीके से इमोशनली खाली हो जाते हो। मैंने इसे बाहर आने के लिए खुद को काम में बहुत व्यस्त रखा और घरवालों के साथ में समय बिताया।"

कोविड में हुई थी प्रदीप और टीना की मुलाकात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि टीना डाबी ने यह भी बताया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान साल 2021 के में महीने में उनकी मुलाकात प्रदीप से हेल्थ डिपार्टमेंट के दौरान हुई। पहले हम काम करते-करते काफी अच्छे दोस्त बन गए और एक दूसरे से अपनी बातों को साझा करने लगे। एक दूसरे को समझा और बाद में हमारे परिवार मिल गए। 1 साल तक मिलना मिलाना चलता रहा और बाद में शादी करने का फैसला लिया।

टीना और प्रदीप में है 13 साल का फासला

टीना डाबी और प्रदीप गावंडे की उम्र में 13 साल का फासला है। इसको लेकर लोगों ने भी काफ़ी कमेंट किए थे। जिसको लेकर टीना डाबी ने रिएक्शन देते हुए कहा कि हर चीज को देखने का सबका नजरिया अलग होता है। शादी के लिए उम्र नहीं देखी जा सकती है बल्कि इसके लिए कंपैटिबिलिटी और आपसी समझ बहुत ज्यादा जरूरी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदीप ने कुछ ही महीना में मुझे प्रपोज कर दिया था और एक वह अच्छे इंसान हैं। उनसे रिश्ता जुड़ने के बाद में मेरे घरवाले बहुत खुश हो गए थे। उनका दामाद एक डॉक्टर है और एक IAS भी है।

Read more about: tina dabi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X