..................... सुशांत सिंह राजपूत की मौत या सुसाइड? | Timeline Of Sushant Singh Rajput Death Case: what happened on 14 june with Sushant Singh Rajput his love story with rhea chakraborty - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत मौत केस: सीबीआई, ड्रग्स, प्यार, धोखा और परिवार के बीच उलझी कहानी

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उभरते सितारे थे, जिन्होंने बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर अपनी जगह बनाई थी। लेकिन ये चिराग समय से पहले ही बुझ गया। आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक साल हो गया है लेकिन एक्टर की मौत की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है। देश की पांच बड़ी जांच एजेंसियां इस केस को सुलझाने में लगी लेकिन अभी भी खाली हाथ हैं। कुछ बड़ा सुराग जांच एजेंसी के नहीं लगा है।

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार और करोड़ों फैंस पिछले 365 दिन से सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं, न्याय। क्या सुशांत सिंह राजपूत ने वाकई सुसाइड किया था, या सुशांत सिंह राजपूत किसी साजिश के शिकार हुए थे? ऐसे ढेर सारे सवालों के जवाब आज भी उनके फैंस जानना चाहते हैं।

Sushant Singh Rajput

14 जून 2020 लॉकडाउन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए थे। आज तक ये नहीं पता चला है कि ये खुदकुशी थी या हत्या। सीबीआई, नाकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, ईडी इस केस की तफ्तीश कर रही हैं। लेकिन अभी तक कुछ सामने नहीं आ सका है।

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई सुशांत मौत एंगल की जांच कर रही हैं। वहीं एनबीसी इस केस में सामने आए ड्रग एंगल और सुशांत के पिता ने पैसों के हेराफेरी का आरोप लगाया था, इस मामले में ईडी भी जांच में जुटी।

सीबीआई सुशांत केस में एक साल बीत जाने के बाद भी जांच का नतीजा पेश नहीं कर सकी है। वहीं मुंबई पुलिस व बिहार पुलिस भी इस केस में जांच कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X