भारत में TikTok बैन- बॉलीवुड के इन स्टार्स के हैं करोड़ों फॉलोअर्स, टिकटॉक पर रहते थे वायरल
भारत और चीन विवाद के बीच सोमवार को भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चाइनीज ऐप्स को भारत में बैन कर दिया है। इन सभी ऐप्स में सबसे ज्यादा चर्चित रहा है टिकटॉक, जिससे करोड़ों भारतीय जुड़े हैं। बैन के बाद गूगल ने टिक टॉक समेत सभी बैन किए गए ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। बैन किए गए ऐप्स ऐपल स्टोर पर भी डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
टिकटॉक का जलवा भारत में ऐसा रहा कि इस पर वीडियो बना बनाकर लोग सेलिब्रिटी भी बन गए। उन्हें टिकटॉक स्टार्स कहा जाने लगा। वहीं, कई बॉलीवुड सितारे भी इस ऐप से जुड़े हैं, जो इस पर फैंस के लिए वीडियो भी बनाते हैं और साथ ही प्रोडक्ट प्रमोशन भी करते हैं।

शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर से लेकर नेहा कक्कड़ की टिकटॉक पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है। इन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। खासकर शिल्पा शेट्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहे हैं। लेकिन अब यह सिलसिला बंद होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications