टाइगर का अबु उस्मान अब कैसे जी रहे हैं जिंदगी, इस विलेन से कांप उठी थी इंडस्ट्री!

abu usman aka sajjad delafrooz

टाइगर जिंदा है फिल्म में इराक के आतंकी संगठन के लीडर दिखाई जाने वाले अबू उस्मान के रोल में ईरानी एक्टर सज्जाद डेलाफ्रूज को देखा गया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अबू उस्मान के रोल के लिए सज्जाद बहुत ही ज्यादा खतरनाक नजर आए थे। उन्होंने टाइगर और जोया के भी पूरी तरीके से पसीने छुड़ा दिए थे।

कई फिल्मों में आ चुके हैं नज़र

सज्जाद ने बाद में कई सारी फिल्मों में काम किया और इसमें फ्रेडी, बच्चे और सीरीज स्पेशल ऑप्स भी शामिल है। बता दे की सज्जाद एक्टर बनने से पहले एक कंपनी में पर मैनेजर हुआ करते थे। उनके लिए काफी सारा स्टाफ काम किया करता था जिसे ट्रेन करने की उनकी जिम्मेदारी हुआ करती थी।

सेल्समैन के तौर पर नौकरी करते थे सज्जाद

सज्जाद ने एक सेल्समैन के तौर पर भी नौकरी की है। सज्जाद ने एमबीए किया और जब नौकरी करने में मन नहीं लगा तो उन्होंने इसे छोड़ दिया। एक्टर ने बाद में मॉडलिंग की और फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया। इसके चलते उनके हाथ से कई सारी फिल्में चली भी गई।

सलमान ने सज्जाद की कर दी थी तारीफ

लेकिन एक बार खुद सज्जाद ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू साझा किया जहां पर उन्होंने बताया कि उन्हें कई सारी फिल्मों से निकाल दिया गया था। कुछ फिल्मों से उनके सीन हटा दिए गए थे। लेकिन जब फिल्म टाइगर जिंदा है में काम मिला तो सब कुछ बदल गया। सज्जाद को सलमान काफी पसंद है। एक्टर ने यह भी बताया कि जब सलमान ने उनकी तारीफ की थी और जब उन्होंने उसे खबर को पढ़ा था तो उन्हें यह फेक लगी थी।

क्या टाइगर 3 में नज़र आएंगे सज्जाद

लेकिन आपको बता दें कि सज्जाद के किरदार अबू उस्मान की टाइगर जिंदा है में मौत हुई। लेकिन जब एक्टर से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह टाइगर 3 का हिस्सा बनने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि उसके लिए फिल्म रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा। टाइगर 3 फिल्म में मनीष शर्मा बताओ डायरेक्ट है और 10 नवंबर को दिवाली के मौके पर इसे रिलीज किया जाने वाला है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X