Alert..क्या अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को सलमान दोबारा बचा पायेंगे...
सलमान खान एक बार फिर कैटरीना कैफ के करियर को नया मोड़ देने के लिए तैयार हैं। फितूर और बार बार देखो के बाद टाइगर जिंदा है क्या कैटरीना के स्टारडम को दोबारा लौटा सकेगा। क्या फिर से सलमान खान कैटरीना के क
कैटरीना कैफ के करियर के लिए सलमान खान उतने ही जरूरी हैं, जैसे स्वादानुसार नमक। सलमान खान के कारण ही कैटरीना को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई पहचान मिली है। बूम से बेहद बोल्ड अंदाज में कैटरीना ने बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन उनकी यह फिल्म कब आयी और कब चली गयी इसकी किसी को भनक भी नहीं पड़ी।
ऐसे में उनके करियर को नया ट्विस्ट देने के लिए सलमान खान ने उन्होंने प्यार क्यों किया और पार्टनर में कैटरीना को बॉलीवुड का सबसे चहिता बना दिया। फिर क्या बैक टू बैक कैटरीना आगे बढ़ती चली गयी।
कैटरीना इस कदर आगे बड़ी कि जब तक है जान और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी सफल फिल्मों के तर्ज पर आगे बढ़ना उनके लिए आसाना होता चला गया।
उनके करियर की रफ्तार को ब्रेक बार बार देखो से मिला। टॉप एक्ट्रेस की फेहरिस्त में शामिल होने वाली कैटरीना की चमक धूमिल पड़ने लगी। अब उन्हें केवल सलमान खान की टाइगर जिदा है पर भरोसा है। सलमान के साथ से वह एक बार फिर इस साल दोबारा एक दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। आखिर कैसे यह फिल्म कैटरीना के लिए गेम चेंजर साबित होगी। आइए यह जानने की कोशिश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications