टाइगर श्रॉफ की 10 अनदेखी तस्वीरें...
हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ 26 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 मार्च, 1990 को हुआ था। टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है।
शायद आपको पता नहीं हो लेकिन जब टाइगर का जन्म हुआ था तो सुभाष घई जैकी श्रॉफ के घर टाइगर को देखने पहुंचे। टाइगर को देखकर सुभाष ने उनके हाथ में 101 रुपए रखते हुए कहा, 'ये साइनिंग अमाउंट है और तुम्हें बतौर एक्टर मैं ही लॉन्च करूंगा।'
[टाइगर श्रॉफ - हॉटनेस में ऋतिक तो स्टंट्स में अक्षय को टक्कर!]
जब टाइगर बड़े हुए और उन्होंने एक्टर बनने का फैसला लिया तो सबको यहीं लगा था कि सुभाष अपनी सुपरहिट फिल्म 'हीरो' का रीमेक टाइगर को लेकर बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टाइगर को साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म 'हीरोपंती' के जरिए लॉन्च किया।
हीरोपंती में लोगों ने टाइगर श्रॉफ को काफी पसंद भी किया। टाइगर जल्द हीं श्रद्धा कपूर के साथ बागी में नजर आने वाले हैं। देखिए उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications
