डेब्यू से पहले ऐसे दिखते थे टाइगर श्रॉफ, पहचान नहीं पाएंगे आप, देखें चौंकाने वाली तस्वीरें
आज टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही टाइगर को खूब तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में रफ-टफ लुक में टाइगर श्रॉफ पहले से काफी अलग नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ का तो यहां तक कहना है कि टाइगर अपनी हर फिल्म के साथ बेहतर होते जा रहे हैं, फिर चाहे वो परफॉर्मेंस हो या फिर उनका लुक। अपने लुक्स को लेकर टाइगर को कई बार ताने सुनने को मिल चुके हैं। फिल्मों में आने पहले टाइगर एकदम अलग नजर आते थे। उनकी तस्वीरें देखकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।
[टाईगर श्राफ की 'बागी 2'- BOX OFFICE पर शानदार शुरुआत.. जानें ओपनिंग!]
जी हां ! टाइगर श्रॉफ अपने लुक्स को लेकर कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। जिसके बाद वे बागी 2 में दाढ़ी के साथ रफ-टफ लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं अगर फिल्मों में आने से पहले टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें देखें तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। टाइगर फिटनेस फ्रीक तो काफी पहले से ही थे लेकिन उनका लुक काफी अजीब था। उन्हें देखकर ऐसा मालूम होता था कि बॉलीवुड में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।

बता दें कि कहा तो यहां तक जाता है कि उन्होंने चेहरे की सर्जरी करवाई है। वहीं उनके लुक में इतना बदलाव करने में सबसे बड़ा हाथ टाइगर श्रॉफ के मेंटर कहे जाने वाले साजिद नाडियावाला का भी है। आगे देखें फिल्मों में डेब्यू से पहले टाइगर श्रॉफ की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखकर चौंक जाएंगे आप।


Click it and Unblock the Notifications