एक शेर तो दूसरा सवा शेर..ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ हैं असली सुपरस्टार!
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के रॉकस्टार से कम नहीं है। वो अपने लुक्स से लेकर बॉडी और डासिंग सब कुछ में परफेक्ट हैं। कई सालों से वो बॉलीवुड के सुपरहीरो हैं और लोग उनको अपना आइडियल मानते हैं।लेकिन ऋतिक के ही सारे गुण बॉलीवुड के एक और एक्टर में है जिन्हें इंडस्ट्री में आए ज्यादा दिन नहीं हुआ है।
बल्कि वो अभी सिर्फ एक फिल्म में आए हैं और दो सालों बाद उनकी दूसरी फिल्म आने वाली है। हम बात कर रहे हैं टाइगर श्रॉफ की। जी हां टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी रीलिज के लिए तैयार है।फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर हैं और फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है फिल्म सुपरहिट हो सकती है।
[इस लिस्ट में कोई खान..बच्चन या कपूर नहीं..सबके बस की बात नहीं!]
फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने काफी मेहनत भी की है जिसका अंदाजा ट्रेलर देख के कोई भी लगा सकता है। टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि ऋतिक रोशन उनके सबसे पसंदीदा एक्टर हैं और वो उनके जैसा बनना चाहते हैं।
देखा जाए तो दोनों में कई बातें एक जैसी भी हैं जैसे टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन दोनों हीं शानदार डांसर हैं और दोनों की बॉडी भी बिल्कुल परफेक्ट एक जैसी है तो अब हमें ऋतिक रोशन जैसा एक और स्टार मिल गया इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।
देखिए दोनों साथ में दिखते भी शानदार हैं।अगर दोनों एक ही फिल्म में साथ में आए तो सोने पे सुहागा हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications