अक्षय कुमार.. ऋतिक रोशन.. के बाद.. ये हैं बॉलीवुड के 'सुपर' एक्शन हीरो!
[फीचर] टाईगर श्राफ की फिल्म 'बागी' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन टाईगर श्राफ तारीफ बटोरने में लगे हैं। जी हां फिल्म में टाईगर श्राफ ताबड़तोड़ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
साजिद नाडियावाला के बैनर तले इस फिल्म में टाईगर को काफी रफ एंड टफ अवतार में सामने लाया गया है। पिछली फिल्म हीरोपंती से टाईगर के लुक्स को लेकर भले ही कितना मजाक बनाया हो, लेकिन इस फिल्म से टाईगर सबको शांत करने वाले हैं।
REVIEW: एक्शन+ रोमांस.. की ब्लॉकबस्टर कहानी है टाईगर-श्रद्धा की 'बागी'
फिल्म में टाईगर के साथ साउथ के सुपरस्टार सुधीर बाबू भी थे। जिन्होंने फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया है। लेकिन दोनों एक्टर्स के बीच के एक्शन सीक्वेंस काफी धमाकेदार रखे हैं। कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार के बाद मार्सल आर्ट्स को इस तरह फिल्मों में टाईगर ही दिखा सकते हैं।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि साजिद नाडियावाला अपने मिशन में कामयाब रहे हैं। बता दें, उन्होंने इस फिल्म के लिए टाईगर श्राफ के लुक्स और बॉडी पर बहुत मेहनत की है। जो कि फिल्म में आपको साफ नजर आएगा।
यहां जानते हैं बॉलीवुड के सुपर एक्शन हीरो-


Click it and Unblock the Notifications