#Reasons...इसलिए टाईगर श्रॉफ को मिला प्रमोशन...स्टार से सुपरस्टार तक!
टाईगर श्रॉफ रैंबो रीमेक में नज़र आने वाले हैं लेकिन आज तक उन्हें उनकी स्टारडम का वो हिस्सा नहीं मिला है जिसके वो हकदार है। लेकिन टाईगर श्रॉफ बड़ी तेज़ी से स्टारडम की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। ये रहे सुबूत।
टाईगर श्रॉफ जब बॉलीवुड में आए तो सबको लगा कि एक और बॉलीवुड स्टार किड बिना किसी टैलेंट के बॉलीवुड का इस्तेमाल करने आ गया। खासतौर से इसलिए कि टाईगर की पहली फिल्म के लिए जैकी श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो की ट्यून का इस्तेमाल किया गया।
ये साफ हो गया कि टाईगर अपने पापा जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन आते ही स्टार बनने के बाद भी टाईगर श्रॉफ को अब तक स्टारडम नहीं मिला है।

या यूं कहिए कि वो जितना भी स्टार बने हैं, अपनी खुद की मेहनत से बने हैं। और इसलिए टाईगर श्रॉफ के फैन्स जितने ईमानदार है, उतना ही टाईगर पर लोग जान भी छिड़कते हैं। क्योंकि वो स्टार किड होने के बावजूद, स्टार अपने दम पर बने।
[#AlsoRead: अब मैं टाईगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता - सलमान]
अब आलम ये है कि टाईगर श्रॉफ वो फिल्म करने जा रहे है्ं जिसके करने के लिए सलमान से लेकर ऋतिक तक लाइन में थे। बात हो रही है हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टैलॉन की फिल्म रैंबो के रीमेक की।
सलमान इस दुनिया के सबसे बड़े सिल्वेस्टर फैन हैं तो ज़ाहिर सी बात है इस फिल्म के लिए उनके बारे में किसी ने नहीं सोचा, ये बताता है कि सलमान अब एक्शन स्टार तो नहीं रहे।
वहीं दूसरी तरफ, इस प्रोजेक्ट के लिए ऋतिक के नाम की भी चर्चा ज़ोरों पर रही पर वो भी रिजेक्ट हो गए और लाइमलाइट में आ चुके हैं टाईगर श्रॉफ। टाईगर श्रॉफ ने अपने छोटे से करियर में स्टारडम की सीढ़ी कितनी तेज़ी से चढ़ी है ये आप खुद देखिए -


Click it and Unblock the Notifications











