इस नए सुपरस्टार ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय कुमार को किया REPLACE
स्टारडम बहुत बड़ी चीज़ है। 90 के दशक में बॉलीवुड ने एक साथ पांच सुपरस्टार की एंट्री देखी। सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार। तीन दशक बाद ये पांचो सुपरस्टार अब धीरे धीरे रिप्लेस होने की तैयार हैं।
कारण हैं नए सुपरस्टार्स की खेप जो बॉलीवुड पर टिक भी रही है और बिक भी रही है। इनमें वरूण धवन, टाईगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मुख्य रूप से शामिल हैं। जो बॉक्स ऑफिस तक भीड़ खींचने का माद्दा रखते हैं।

टाईगर श्रॉफ इस समय बागी 2 के साथ सफलता का स्वाद चख चुके हैं। वैसे भी हीरोपंती के साथ ही वो युवाओं के फेवरिट बन चुके थे। और अब बागी 2 के साथ 6 दिन के अंदर, 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद उन्होंने सबको हैरान कर दिया।
[हाउसफुल 4 और वेलकम 3: अक्षय कुमार ने की 2019 की बैक टू बैक BOOKING]
वहीं, टाईगर इस जेनरेशन के इकलौते एक्टर हैं, जिसने खुद अपनी ही फिल्म की सीक्वल की है और अब पार्ट 3 की तैयारी में जुट चुका है।
वहीं टाईगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल भी कर रहे हैं और वो फिल्म भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा तो बन ही जाएगी। इसका मतलब है कि फिलहाल, टाईगर अक्षय कुमार के बाद, सीक्वल किंग बन चुके हैं। और अगर वो इस गति से चलते रहे, तो जल्द ही अक्षय कुमार को रिप्लेस भी कर सकते हैं।
वैसे भी अक्षय कुमार अब तक केवल अपनी कॉमेडी फिल्मों के सीक्वल में सफल हुए हैं। उनकी सारी एक्शन फिल्मों के सीक्वल की केवल खबरें आती हैं, फिल्में नहीं।
आपको मिलवाते हैं नई जेनरेशन के 100 करोड़ क्लब के सुपरस्टार्स से -


Click it and Unblock the Notifications













