टाइगर श्रॉफ - हॉटनेस में ऋतिक तो स्टंट्स में अक्षय को टक्कर!
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पहली ही फिल्म हीरोपंती से छा गए। 2 मार्च को टाइगर श्रॉफ 25वां जन्मदिन है । टाइगर पहली फिल्म हीरोपंती के बाद बागी में नजर आने वाले हैं और इसमें उनके ऑपोजिट श्रद्धा कपूर दिखेंगी।
इन दिनों वो इसी की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसमें भी वो खतरनाक स्टंट्स करते हुए नजर आएंगे। बागी की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ घायल भी हो चुके हैं।
[ये हैं बॉलीवुड की रियल 'सुपरस्टार'.. कभी लोगों ने उड़ाया था मजाक!]
टाइगर श्रॉफ वैसे तो काफी स्मार्ट और क्यूट से दिखते हैं लेकिन वो अपने जब हॉट अवतार में आते हैं तो उनके मुकाबले उनकी उम्र का कोई भी स्टार नजर नहीं आता।
वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वो आने वाले सुपरस्टार हैं। आइये आपको दिखाते हैं टाइगर श्रॉफ की कुछ ऐसी ही तस्वीरें देखिए कि क्यों हैं वो बाकियों से अलग।


Click it and Unblock the Notifications