#Pics- अब बने सुपरमैन..बचपन में भी सुपरकिड थे टाइगर श्रॉफ..बेहद क्यूट!

By Shweta

टाइगर श्रॉफ उन एक्टर्स में से हैं जो आते ही बस छा गए। हीरोपंती के बाद बागी भी काफी कमाई कर ले गई और लोगों ने अच्छी खासी तारीफ भी की। टाइगर श्रॉफ की ए फ्लाइंग जट भी आज रिलीज हो रही है और लोगों में फिल्म को लेकर गजब का क्रेज है।

टाइगर श्रॉफ अच्छा डांस करते हैं और एक्शन भी उनका लाजवाब होता है इसलिए यूथ उनको खासकर पसंद करती है। भले उनकी अभी 2 ही फिल्म आई हो लेकिन पॉपुलैरिटी उनकी भी कुछ कम नहीं है। वो बस अपने काम से मतलब रखते हैं और ना तो वो गॉसिप का हिस्सा बनते हैं और ना किसी कंट्रोवर्सी का।

[#RarePics - कभी दिखती थीं इतनी क्यूट..चाहे हो सलमान या रणबीर के साथ..]

ए फ्लाइंग जट में टाइगर श्रॉफ बिल्कुल देसी सुपरमैन की भूमिका में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म के लिए बच्चे खासकर बहुत एक्साइटेड हैं। बच्चे तो वैसे भी टाइगर श्रॉफ को काफी पसंद करते हैं और जिस स्टार की फैन फॉलोइंग में बच्चे ज्यादा हो वो तो वैसे भी हिट हो जाते हैं।

वैसे टाइगर श्रॉफ खुद भी जब बच्चे थे तो वो खुद भी काफी क्यूट थे और खासकर जैकी श्रॉफ के दुलारे थे। उनकी तस्वीरें देखकर आप भी बोलेंगे की टाइगर श्रॉफ में हीरो बनने वाले सारे गुण बचपन से ही थे। आप भी देखिए उनकी बचपन की तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X