Tiger Shroff Birthday: टाइगर जल्द ही इन शानदार फिल्मों के साथ नजर आएंगे बड़े पर्दे पर

Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में टाइगर से जुडे़ खास लोगों ने उनको बहुत ही शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर हर बार की तरह इस बार काफी शांत तरीके से अपना जन्मदिन मना रहे हैं, परंतु फैंस ने सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारे प्यारे फोटोज और वीडियो पोस्ट करके उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं और आने वाली फिल्मों के लिए बधाई दी है। आज हम आपको बताते है टाइगर की आने वाली शानदार फिल्में के बारें में।
बड़े मियां छोटे मियां-
टाइगर श्रॉफ की आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में 'बड़े मियां छोटे मियां' भी शामिल है। इसके जरिए उन्होंने पहली बार अपने करियर में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की है, इसमें टाइगर के साथ अभिनेत्री अलाफ एफ नजर आएंगी। फिल्म में एक्शन का बड़ा धमाका होने वाला है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
बागी 4-
टाइगर की हिट फिल्म 'बागी' फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने टाइगर के करियर को रफ्तार मिली है। अब साजिद नाडियाडवाला 'बागी 4' लेकर आने वाले हैं। अमेजन प्राइम वीडियो इसकी घोषणा कर चुका है। यह फिल्म सिनेमाघरों में आने के बाद इसी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। टाइगर के फैंस इस फिल्म में उनको देखने के लिए काफी खुश हैं।
जगन शक्ति की फिल्म-
इस फिल्म में टाइगर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी हैं। मिशन पर आधारित इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिलहाल इसका नाम 'इगल' रखा गया है, जिसे बाद में बदल दिया जाएगा।
गणपत -
टाइगर आजकल फिल्म 'गणपत' को लेकर सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री कृति सैनन के साथ बनी है, जिनके साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 'गणपत' दो भागों में रिलीज होगी और इसका पहला भाग 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में आएगा।
तो इस तरह से टाइगर श्रॉफ के लिए आने वाला वक्त काफी शानदार होने वाला है क्योंकि एक या दो नहीं बल्कि चार से पांच फिल्मों में वह अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। फैंस को इन फिल्मों में टाइगर का एक्शन और उनका डांस देखने को मिलेगा जो कि हमेशा ही शानदार अनुभव होता है।


Click it and Unblock the Notifications












