B'DaySpcl: 2019- 2020 के हैं ये 300 करोड़ीं सुपरस्टार, ऋतिक- अक्षय को कड़ी टक्कर
बॉलीवुड के हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ फिलहाल केवल पांच फिल्मों के धनी हैं। मुन्ना माइकल को छोड़ दिया जाए तो टाइगर की गिनती 100 करोड़ क्लब के सुपरस्टार्स में होती है। साल 2014 में हीरोपंती से टाइगर ने अपना डेब्यू किया। अपने लुक को लेकर वह ट्रोल भी हुए।
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिर क्या, बागी, बागी 2 और फ्लाइंग जट्ट जैसी फिल्मों से उन्होंने दिखा दिया कि एक्शन हीरो होने के वो सही हकदार हैं। आज बॅालीवुड के इसी सुपर हीरो का जन्मदिन हैं। 2 मार्च, 1990 को उनका जन्म हुआ। इस साल टाइगर 29 साल के हो रहे हैं।
बहुत ही कम उम्र में अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने अपने टैलेंट के दम पर एक्शन और डांस के मामले में ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है। 2019 से लेकर 2020 तक। टाइगर बैक टू बैक कमाई के मामले में सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

उनके खाते में आने वाले साल के लिए ऐसी फिल्में हैं जो कि जिनका नाम सुनते ही आप आकलन लगा लेंगे कि इनका सुपरहिट होना तय है। करण जौहर की फिल्म 'स्टडेंट ऑफ द इयर 2 में टाइगर तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ इश्क वाला लव करेंगे।
इसके बाद बागी 3 के साथ वह अपनी अगली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ भी एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। फिल्म जानकारों का मानना है कि ये फिल्में 300 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हो सकती हैं।
बहरहाल, उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बारे में कई ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनकी जानकारी आपको नहीं होगी। आइए डालते हैं एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











