Tiger Shroff Birthday: Tiger के इन लुक्स को देखकर हसीनाओं का छूट जाता है पसीना, फिटनेस है कमाल की

Tiger Shroff: फिटनेस फ्रिक कलाकारों की लिस्ट में शामिल होने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हर तरफ से फैंस और सेलेब्स टाइगर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और साथ में उनकी कई सारी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
तो आज हम आपको टाइगर के जन्मदिन पर उनके कुछ बोल्ड लुक्स के बारें में बताते हैं जिनको देखकर हसीनाओं के पसीना छुट जाते हैं, फैंस अक्सर ही दीवाने हो जाते हैं।
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर ने अपनी सॉलिड बॉडी, खतरनाक स्टंट और जबरदस्त एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। फिल्मों में या फिर रियल लाइफ में जब अपनी बॉडी दिखाने के लिए टाइगर शर्टलेस होते हैं मानों हजारों लाखों की संख्या में फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं।
टाइगर ने अपने एक्शन और साथ ही अपने डांस से एक अलग पहचान बनाई है। ताइक्वांडो में उन्हें महारत हासिल है और ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुके हैं, डांस में टाइगर श्रॉफ के आइकॉन माइकल जैक्सन और ऋतिक रोशन हैं। जब जब टाइगर डांस करते हैं, हर कोई उनके साथ डांस करने के लिए बेताब हो जाता है इस तरह से एक जादू है उनके डांस में।
करोड़ों दिलों पर राज करने वाले टाइगर श्रॉफ लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने यह घर मुंबई के खार वेस्ट में रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है, जिसकी गिनती सबसे महंगे इलाकों में होती है। कम फिल्मों से ही टाइगर ने एक खास जगह इंडस्ट्री में बनी ली है जो कि गर्व की बात है।
वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म 'गणपत' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी नजर आएंगे। फैंस को टाइगर का बड़े पर्दे पर देखना हमेशा पसंद आता है इसीलिए उनकी फिल्मों का इंतजार भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












