3 सितारों पर दीया विवादित बयान, करण जौहर के शो को किया बायकॉट, इंडस्ट्री में बने इस एक्टर के दुश्मन

इमरान हाशमी को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सीरियल किसर कहा जाता है। एक्टर को वैसे तो काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई है। लेकिन वह फिल्मों में उस तरीके से नहीं देख पाए जैसा वह चाहते थे। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने कॉफी विद करण में शिरकत की थी। जिसके चलते अब उनके कई दुश्मन बन चुके हैं।
इमरान हाशमी ने तीन सितारों को लेकर दिया विवादित बयान
दरअसल, आपको बता दें कि उन्होंने ऐश्वर्या राय, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पर विवादित बयान दे दिया। इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी धार कम नहीं हुई है और अगर वह फिर से 'कॉफी विद करण' में हिस्सा लेते हैं तो और भी ज्यादा विवाद खड़ा हो जाएगा।
इमरान हाशमी ने कॉफी विद करण को किया बायकॉट
इसी इंटरव्यू के आगे इमरान हाशमी ने यह भी कहा कि अगर वह फिर से 'कॉफी विद करण' में शिरकत करते हैं तो नए विवाद पैदा होंगे। एक्टर ने तो यह भी कहा कि वह रैपिड फायर राउंड के दौरान पहले से भी ज्यादा खराब जवाब देने में सक्षम है। इमरान हाशमी ने इस पर कहा कि "अगर मैं दोबारा कॉफी विद करण में जाता हूं तो मेरी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है।"
रणबीर कपूर ने इमरान हाशमी के दिल का हाल किया था बयां
लेकिन सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इमरान हाशमी ने जिन लोगों के खिलाफ विवादित बयान दिए, उनके साथ में उनकी कोई भी लड़ाई और बैर नहीं है। रणबीर कपूर ने भी इमरान हाशमी के दिल की बात एक पॉडकास्ट के माध्यम से जाहिर की। एक्टर ने कहा कि इमरान ने चैट शो को बायकॉट कर दिया क्योंकि उसके कारण से वह मुश्किलों में पड़ गए थे।
जब इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या से मांगी थी माफी
इसी के अलावा इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक' बोल देने पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली थी। हालांकि एक्टर का वह मतलब नहीं था, जो ज्यादातर लोगों ने समझ लिया था। इमरान हाशमी तो खुद ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े फैन माने जाते हैं। एक्टर ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या राय से वह प्यार करते हैं और उनके काम की भी काफी ज्यादा प्रशंसा करते हैं।
इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट
अगर हम इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया। इस फिल्म में वह विलेन के किरदार में नजर आए । सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications