तिब्बत से आई हसीना बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस, स्कूल में करवा दिया गया धर्म परिवर्तन, मशहूर कॉमेडियन से रचाई शादी

मुंबई को सपनो की नगरी यूं ही नहीं कहा जाता है। बता दें कि मुंबई ने हमेशा देश और दुनिया के हर एक कोने से टैलेंट को तराशा है। इसी कारण फिल्म इंडस्ट्री में एक समय पर धर्म और जाति से लेकर प्रदेश का भेदभाव खत्म कर दिया गया। लेकिन साल 1950 के दशक के दौरान एक मशहूर एक्ट्रेस तिब्बत से आई। जिनका जन्म से बौद्ध धर्म था। लेकिन स्कूल में उनका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया।
कौन थी वो तिब्बती एक्ट्रेस, जिसने किया राज कपूर संग काम
इसी के साथ-साथ इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग के साथ-साथ डांस में भी महारत हासिल की। दरअसल हम बात कर रहे हैं चर्चित एक्ट्रेस लतिका की। जिन्होंने एक फिल्म राज कपूर के साथ भी की। लेकिन आज हम आपको लतिका की जीवन गाथा बताने वाले हैं। बता दे कि उनके पिता ऑस्ट्रेलियाई मूल के थे और उनकी मां तिब्बती थी। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1924 को हुआ। अगर आज वह जिंदा होती तो 99 साल की हो चुकी होती।
छोटी उम्र में हुआ पिता का निधन
लतिका का दार्जिलिंग में जन्म हुआ और उनका मूल नाम हूंगू लामू था। उनके माता-पिता बौद्ध धर्म में मानते थे। बता दे कि उनके पिता दार्जिलिंग के महाराज के अस्तबल में घोड़े के ट्रेनर हुआ करते थे। लेकिन जब लतिका काफी छोटी थी तो उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद में उनकी मां ने दूसरी शादी रचाई और बेटी को कलिमपोंग के अनाथ लड़कियों के स्कूल में पढ़ाने के लिए भेजा।
स्कूल में करवाया धर्म परिवर्तन
दरअसल यह स्कूल स्कॉटिश मिशनरी का था और वहां पर बौद्ध धर्म वाले बच्चों को पढ़ने की इजाजत नहीं थी। इसी के चलते स्कूल नहीं लतिका का धर्म परिवर्तन करवा दिया और उनको ईसाई बना दिया गया। बता दे कि लतिका के सौतेले पिता पेशे से इंजीनियर थे और उनका मुंबई में ट्रांसफर हो गया था। जिसके चलते परिवार के साथ में लतिका को भी मेट्रो शहर मुंबई में आना पड़ा।
ऐसे फिल्मों में मिली लतिका को एंट्री
मुंबई में लतिका के पड़ोस में एक कथक डांसर हुआ करती थी और फिल्मों में भी काम करती थी। जिसके चलते लतिका को भी फिल्मों में काम करने के लिए मन होने लगा। बाद में डांसर उनको अपने साथ में मिनर्वा स्टूडियो ले पहुंची। जहां पर सोहराब मोदी ने लतिका को फिल्म 'परख' में काम करने का मौका दिया।
राज कपूर और दिलीप कुमार जैसे सितारों के साथ किया काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लतिका का फिल्मी करियर इसी फिल्म के जरिए शुरू हुआ। सोहराब मोदी ने ही एक्ट्रेस को लतिका का नाम दिया। बाद में लतिका ने साल 1944 से लेकर 1949 तक हिंदी फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने शांति, जंजीर, जुगनू, गोपीनाथ और मंजूर जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने 'गोपीनाथ' फिल्म में राज कपूर और 'जुगनू' फिल्म में दिलीप कुमार के साथ में काम किया।
कॉमेडियन के साथ शादी के बाद फिल्मों में काम करना किया बंद
इतना ही नहीं इसी दौर में एक प्रसिद्ध कॉमेडी एक्टर हुआ करते थे। दरअसल हम गोप की बात कर रहे हैं। लतिका ने साल 1949 में गोप के साथ में लव मैरिज कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। दोनों के दो बच्चे हुए, गोप जूनियर और ललित। लेकिन लतिका का जीवन और भी ज्यादा कठिन कब हुआ जब 1957 में गोप का निधन हो गया।
पति की मृत्यु के बाद गायब हो गई लतिका
लतिका के पति यानी कि कॉमेडियन गोप की मृत्यु के बाद में एक्ट्रेस की कोई भी स्पष्ट तौर पर जानकारी प्राप्त नहीं हुई। कुछ लोगों का कहना यह भी था कि वह दूसरी शादी करने के बाद इंग्लैंड चली गई थी। हालांकि कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि वह गोप के गुजरने के बाद में अमेरिका अपने भाई-बहनों के पास गई। इसके बाद में उनकी दूसरी शादी करवा दी गई और उन्हें दूसरी शादी से एक बेटी भी हुई।


Click it and Unblock the Notifications