तबाड़तोड़ कमाई का रिकॉर्ड, 10 Flop फिल्में, फिर भी 100 करोड़ी क्लब के बादशाह
हाल ही में आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई है। रिलीज होते ही ये फिल्म ताबड़तोड़ सुर्खियों में है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्सड रिएक्शन मिल रहे हैं। ऐसे में ठग्स की आगे की कमाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स ये दावा पहले ही कर चुके हैं कि ठग्स पहले दिन 50 करोड़ की बंपर ओपनिंग देने वाली फिल्म साबित होगी। वहीं आमिर खान की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो ऐसे आंकड़ों का अंदाजा हैरानी की बात नहीं है।
[Thugs Of Hindostan: सबसे बड़े सुपरस्टार, 10 तबाड़तोड़ रिकॉर्ड, हैरान रह जाएंगे आप!]
इसमें कोई शक नहीं दर्शकों के साथ साथ बॉक्स ऑफिस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हो भी क्यों ना.. आखिर आमिर खान की हर फिल्म रिलीज के साथ रिकॉर्ड बनाती है। पिछले कुछ सालों में आमिर खान की फिल्मों ने सिर्फ क्रिटिक्स और ऑडिएंस की तारीफें बटोरी हैं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। बॉलीवुड में कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम करने वाली आमिर खान की ही फिल्म दंगल है। यूं ही आमिर को इंडस्ट्री का मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहते हैं।

बहरहाल, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बॉक्स ऑफिस पर हाल तो जल्द पता चल जाएगा। फिलहाल यहां हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल स्टार्स में से एक आमिर खान की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। जानें आमिर की हिट-फ्लॉप और उनके करियर के ग्राफ का पूरा हाल-


Click it and Unblock the Notifications











