..................... Thugs Of Hindostan which let down audience expectation but performed great at box office - Hindi Filmibeat

300 करोड़ की बकवास फिल्म, फिर भी कमाई ताबड़तोड़, अजय देवगन और सलमान भी लिस्ट में

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने रिलीज होते ही बड़ा धमाका किया है। फिल्म को मिल रहे निगेटिव रिव्यूज के बावजूद फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग दी है। इस फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ के पार कमाई की है। दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल की जा रही है। इस फिल्म के खराब निर्देशन और स्क्रीनप्ले की वजह से फैंस निराश हुए हैं। पिछले जबरदस्त रिकॉर्ड को देखते हुए आमिर खान की फिल्म से फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ी जाती हैं। ऐसे में बेकार फिल्म फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

[कैंसिल हुए ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के शो, बढ़ी आमिर की मुसीबत, फूटा पब्लिक का गुस्सा]

हालांकि फिल्म की आलोचना के साथ-साथ फैंस के क्रेज में भी कमी नहीं है। शायद यही कारण है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान शानदार कमाई करती नजर आ रही है। वहीं देखा जाए तो इसकी असली वजह तगड़ी स्टार पावर है। इस फिल्म में दो-दो सुपरस्टार यानी आमिर खान और अमिताभ बच्चन साथ नजर आए। दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के एक-एक सीन में अमिताभ-आमिर ने जान लगा दी है लेकिन फिल्म फिर भी काफी कमजोर और बोरियत से भरी मालूम होती है।

thugs-hindostan-which-let-down-audience-expectation-but-performed-great-at-box-office

वहीं ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म ऑडिएंस को नहीं पसंद आई लेकिन फिर भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इससे पहले भी तगड़ी स्टार पावर वाली फिल्में ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। जिनमें सलमान खान और अजय देवगन की फिल्में भी शामिल हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें ऐसी ही फिल्मों के बारे जो बेहद बकवास थीं लेकिन फिर भी शानदार कमाई कर गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X