300 करोड़ के सलमान खान, 100 करोड़ी अजय देवगन, अब ये Khan बनाएंगे तगड़ा रिकॉर्ड
हाल ही में आमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में हिंदोस्तान के उस दौर की कहानी है जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी। ठग्स में ये लड़ाई लड़ता दिखेगा ठगों का एक ऐसा गिरोह जिसके आगे अंग्रेजों की बत्ती गुल हो गई थी। इस गिरोह का सरदार होगा आजाद यानी अमितातभ बच्चन। ठग्स एक एक्शन से लबरेज फिल्म है।
[नहीं पसंद आई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, किसी ने बताया बकवास को किसी ने दूसरी रेस 3 SHOCK]
वहीं रिलीज होते ही ये ट्रेलर सोशल मडिया पर छा गया है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्शन फिल्म बन सकती हैं। दूसरी तरफ ऐसा कर पाना आमिर-अमिताभ के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि सलमान खान और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स ने पहले ही एक्शन फिल्मों का बेंचमार्क सेट कर रखा है जिसे पार करना काफी मुश्किल है।

ऐसे में सबसे बड़ी हिट के लिए सुपरस्टार की ये टक्कर देखना वाकई दिलचस्प होगा। वहीं देखना होगा कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट का एक्शन अंदाज लोगों को कितना पसंद आता है। बात करें एक्शन फिल्मों की तो बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और अजय देवगन की एक्शन फिल्में राज करती हैं। आगे जानें बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्शन फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications