Throwback: जब अमिताभ बच्चन ने उठा दिया था रेखा पर हाथ..अटक गई थी 'सिलसिला' की शूटिंग लेकिन...

Amitabh Bachchan and Rekha: अमिताभ बच्चन और रेखा ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की लेकिन, अक्सर यह कहा जाता है कि दोनों काफी लंबे समय तक के लिए रिलेशनशिप में थे। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा पाए लेकिन, उनकी लव स्टोरी की चर्चा आज भी होती है। कई बार दोनों के अनसुने किस्से भी सामने आ जाते हैं जिसके बारे में कोई नहीं जानता है।
80 के दशक में दोनों की प्रेम कहानी के किस्से अखबार और पत्रिकाओं में छाए रहते थे। इसी दौरान जब अमिताभ बच्चन 'लावारिस' की शूटिंग कर रहे थे तो इस दौरान लगातार अमिताभ बच्चन और एक ईरानी डांसर के रिलेशनशिप की खबरें आ रही थी। यह बात रेखा को परेशान कर रही थी और वो सीधे फिल्म के सेट पर पहुंच गई।
फिल्म के सेट पर पहुंचकर रेखा ने अमिताभ बच्चन से सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। अमिताभ बच्चन रेखा के इन सवालों से इस कदर परेशान हो गए कि, उन्होंने रेखा पर हाथ उठा दिया था लेकिन बिग बी ने खुद को फिर कंट्रोल कर लिया था। इसके बाद रेखा भी काफी नाराज हो गई थी।

अटक गई थी सिलसिला
इस घटना के बाद रेखा ने भी सिलसिला फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। रेखा के इस फैसले से यश चोपड़ा के पैरों तले जमीन खिसक गई थी।

यश चोपड़ा ने सुलझाया
बाद में फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया और रेखा को किसी तरह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ काम करने के लिए मना लिया। सिलसिला अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की ऐसी फिल्म है जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं।

नहीं किया रिश्ते को कबूल
अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते की बात करें तो रेखा ने कई बार परोक्ष-अपरोक्ष रूप से अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते की बात को माना है लेकिन अमिताभ बच्चन ने कभी भी इस रिश्ते को नहीं माना और इसे झूठा करार दिया।

रेखा ने रचाई शादी
कहा जाता है कि कई सालों के बाद दोनों अलग हो गए और रेखा ने मुकेश अग्रवाल संग शादी रचाई थी। लेकिन, शादी के 7 महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल का निधन हो गया था।

अब अकेले हैं रेखा
रेखा अब अकेले रहती हैं और ज्यादातर पब्लिक लाइफ से दूर ही रहती हैं। कभी-कभी जब वो मीडिया के सामने आती हैं तो उनकी खूबसूरती के आगे आज भी कोई नहीं टिकता नजर आता है।


Click it and Unblock the Notifications