Viral Video: मन्नारा का साथ देती दिखीं प्रियंका, बोलीं- परिणीति को मेरी जरूरत नहीं, वह बड़ी स्टार बन गई हैं...

Throwback Video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके नाम के चर्चे हैं। बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं क्योंकि उनके भाई की शादी जो है। कभी प्रियंका भाई के वेडिंग फंक्शन एंजॉय करती दिखती हैं तो कभी प्रियंका शादी की तैयारियों में बिजी नजर आती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस दौरान कई नए के साथ ही पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें से एक वीडियो के जमकर चर्चे हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी कजिन मन्नारा का साथ देती नजर आ रही हैं, लेकिन इतने में ही एक रिपोर्टर ने उनसे ऐसे तीखे सवाल किए कि प्रियंका नाराज होती दिखती हैं।
मन्नारा को सपोर्ट करती दिखीं प्रियंका
बता दें कि यह वीडियो पुराना (Throwback Video) है। जिसमें प्रियंका मन्नारा की फिल्म प्रमोट करती नजर आ रही हैं, लेकिन एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप मन्नारा की फिल्म को प्रमोट कर रही हैं, लेकिन कभी आप परिणीति के लिए आगे नहीं आई हैं, तो क्या यह आपके ज्यादा क्लोज हैं। इसपर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि 'नहीं परिणीति एक बड़ी स्टार बन गई हैं। जब उनकी भी पहली फिल्म आई थी तब मैं उनके साथ थी, लेकिन आज उसको मेरी जरूरत नहीं है। वह अपने बलबूते पर खड़ी हो सकती हैं और मुझे लगता है कि वह एक बड़ी स्टार के रूप में जानी जाती हैं और मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही मन्नारा भी एक बड़ी स्टार के तौर पर जानी जाएगी।
प्रियंका के भाई की सगाई में नहीं शामिल हुईं परिणीति
आपको बता दें कि प्रियंका का परिणीति और मन्नारा से काफी अच्छा बॉन्ड है, लेकिन प्रियंका के भाई की सगाई और हस्ताक्षर वेडिंग में परिणीति कहीं भी नजर नहीं आईं। जबकि मन्नारा सभी फंक्शन में साथ दिखीं ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं की कहीं प्रियंका और परिणीति में कोई खटपट तो नहीं चल रही है। क्योंकि परिणीत की शादी में प्रियंका भी शामिल नहीं हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications