सबसे बड़ी ईद मुबारक देते हैं सलमान खान-शाहरुख, पागल हुई फैंस की भीड़, शानदार तस्वीरें VIDEO
हिंदी सिनेमा में जब भी ईद का नाम आता है तो केवल सलमान खान और शाहरुख खान का नाम याद आता है। हर जगह यही चर्चा होती है कि कैसी होगी सलमान और शाहरुख की ईद। हर साल सलमान और शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस का क्रेज देखने को मिलता है।
मुंबई में बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट से लेकर मन्नत तक। केवल यही आवाज सुनाई देती है, शाहरुख..सलमान..। हालांकि इस साल कोरोना लॉकडाउन के कारण ये नजारा देखने नहीं मिलेगा। साथ ही फैंस अपने दोनों फेवरेट सुपरस्टार की झलक के लिए नजर भी नहीं आयेंगे। लेकिन पिछले साल का ये वीडियो फिर से चर्चा में है।

जहां पर शाहरुख और सलमान खान के घर के बाहर भीड़ को संभालना पुलिस के लिए भी मुश्किल हो गया था। सलमान और शाहरुख ऐसे स्टार्स हैं जो कि ना सिर्फ अपने परिवार के साथ बल्कि फैंस के साथ भी ईद मुबारकर करते हैं। अपनी एक झलक से फैंस को सबसे बड़ी ईदी देकर जाते हैं। चलिए आपको दिखाते हैं इस शानदार जश्न की तस्वीरें और VIDEO, जहां फैंस का पागलपन साफ देखा जा सकता है।
ये रहा सलमान खान की साल 2019 ईद का वीडियो..
शाहरुख खान की पिछले साल 2019 का ईद VIDEO


Click it and Unblock the Notifications