बॉलीवुड सेलेब्स की वो अजीबोगरीब आदतें, जिसे सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

SRK Amitabh

बॉलीवुड के फेमस और हमेशा कैमरा, लाइट्स और एक्शन के मोड में रहने वाले सेलिब्रिटीज की भी निजी जिंदगी होती है। अपनी निजी जिंदगी में इन सेलेब्स की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जिनके बारे में सुनकर सबको हैरानी होती है। इनमें से कोई नैपकिन व टिश्यू पेपर से दूर रहता है तो हमेशा कैमरे के सामने जीने वाले इन सेलिब्रिटिज में किसी को खाना खाते समय फोटो खिंचवाने बिल्कुल नहीं पसंद। एक स्टार तो ऐसा है जो अपने हाथों में एक नहीं बल्कि दो-दो घड़ियां पहनकर घूमता है।

चलिए जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स की कुछ अजीबोगरीब आदतों के बारे में :

विद्या बालन :

विद्या बालन :

विद्या बालन के बारे में एक बात तो सभी जानते हैं कि उन्हें साड़ियों से कितना प्यार है। कहा जाता है कि विद्या की अलमारी में करीब 800 से ज्यादा साड़ियां हैं। विद्या दावा करती हैं, "मैं खुद को नींद में भी साड़ियों में ही सोते हुए देखती हूं"। लेकिन इसके अलावा विद्या की एक और अजीब आदत है जिसके बारे में सिर्फ उनके करीबियों को ही पता है। दरअसल, विद्या खुद को ओल्ड स्कूल मानती हैं। उन्हें मोबाइल फोन चेक नहीं करने की बुरी आदत है। इस वजह से विद्या कई बड़े इवेंट्स भी मिस कर चुकी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि विद्या को इनवाइट करने या उनका हालचाल जानने के लिए चिट्ठियां भेजनी चाहिए।

सलमान खान :

सलमान खान :

सलमान खान खुशबू जमा करने के शौकीन हैं। जी हां, उन्हें खुशबू इकट्ठा करना पसंद है लेकिन वह परफ्यूम इकट्ठा नहीं करते। उन्हें खुशबूदार साबुन जमा करना पसंद है। सलमान खान के पास कई तरह के साबुन का कलेक्शन है जिसमें ज्यादातर हैंडमेड हर्बल सोप बताये जाते हैं। इसके अलावा सलमान खान की एक और अजीब आदत है। वह कभी भी नैपकिन या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल नहीं करते। इसकी जगह सलमान खान को साफ मलमल के कपड़े का इस्तेमाल अपने हाथ और चेहरे को साफ करने के लिए करना पसंद है।

आमिर खान :

आमिर खान :

आमिर खान को बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रैंकस्टर कहा जाता है। ऐसी ही एक घटना का जिक्र करते हुए माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आमिर खान ने उनके साथ कैसे प्रैंक किया था। यह घटना फिल्म 'दिल' के सेट पर घटी थी। माधुरी ने कहा, "फिल्म के सेट पर उनका हाथ देखने के बहाने आमिर ने उनके हथेली पर ही थूक दिया था"। फिर क्या था, माधुरी उनके पीछे हॉकी स्टीक लेकर दौड़ पड़ी थी। आमिर के बारे में एक और बात कही जाती है कि उन्हें नहाना बिल्कुल नहीं पसंद है।

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन :

अमिताभ बच्चन को आमतौर पर एक लेफ्टी के तौर पर पहचाना जाता है। लेकिन अमिताभ बचपन से लेफ्ट हैंडर नहीं थे। दरअसल, फिल्म 'कुली' के सेट पर जब अमिताभ को चोट लगी तो उनके शरीर का दायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था। उस समय उन्होंने अपने बाएं हाथ से लिखना शुरू किया था। इसके साथ ही अमिताभ की जो सबसे अजीब आदत बतायी जाती है, वह यह कि अमिताभ जब भी कहीं विदेश में जाते हैं तो वह अपने हाथों में हमेशा दो घड़ी पहने रहते हैं। एक घड़ी जिसमें भारतीय समय दिखाता है और दूसरा उस देश का स्थानीय समय दर्शाता है।

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

लोगों को अक्सर यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्हें शादियों में खाते समय फोटो खिंचवाना पसंद नहीं। लेकिन शाहरुख खान को किसी भी समय खाना खाते समय फोटो खिंचवाना पसंद नहीं है। क्या आपको पता है कि किंग खान को आइसक्रीम खाना पसंद नहीं है। शाहरुख को वीडियो गेम्स खेलने का बहुत शौक है। 'मन्नत' में एक पूरा फ्लोर गेम्स और गैजेट से भरा हुआ है जहां वह अपने दोस्तों को खेलने के लिए भी इनवाइट करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X