भाईदूज स्पेशल : बॉलीवुड स्टार्स की वो जोड़ियां जिनको रील लाइफ में भाई-बहन के रोल में देखना पसंद करेंगे दर्शक
रक्षा बंधन की तरह ही भाई दूज ऐसा मौका होता है जो भाई-बहनों के लिए खास होता है। दिवाली के 2 दिन बाद ही भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई की रक्षा के लिए बहनें इस दिन भगवान से प्रार्थनाएं करती हैं। बॉलीवुड में भाई-बहनों की कई जोड़ियां ऐसी हैं जिनको अभी तक सिल्वर स्क्रीन पर साथ में नहीं देखा गया है। इसके अलावा कुछ एक्टर-एक्ट्रेसेस ऐसे भी हैं जिनको भाई-बहनों की जोड़ी के तौर पर देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प अनुभव होगा। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और ईशान खट्टर के साथ-साथ करीना कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी भी शामिल है। भाई दूज स्पेशल में आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें भाई-बहन के तौर पर देखना दर्शकों के लिए सुखद होगा।
आइए आपको कुछ ऐसे एक्टर-एक्ट्रेसेस की जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनको दर्शक भाई-बहन के तौर पर देखना पसंद करेंगे

करीना कपूर और रणबीर कपूर :
रियल लाइफ कजिन करीना कपूर और रणबीर कपूर अभी तक सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर नहीं आये हैं। इन्हें बड़े पर्दे पर भाई-बहन के तौर पर देखना दर्शकों को काफी पसंद आएगा। हालांकि दोनों 'कॉफी विद करण' में साथ में नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भाई-बहनों की यह जोड़ी ऑनस्क्रीन सिबलिंग आयशा और करण मेहरा का किरदार निभाने वाली थी। लेकिन डेट्स की समस्या आ जाने के कारण रणबीर कपूर ने इस फिल्म में काम ना करने का फैसला लिया। रणबीर कपूर की जगह जब मेकर्स ने रणवीर सिंह को कास्ट किया तो करीना कपूर ने भी इस फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया और उनकी जगह फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया।

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर :
सौतेले भाई-बहनों की इस जोड़ी को दर्शक ऑनस्क्रीन भाई-बहनों की जोड़ी के तौर पर देखना काफी पसंद करेंगे। कई मौकों पर बड़े भाई अर्जुन कपूर ने यह माना भी है कि वह अपनी बहनों अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव होते हैं। वहीं जाह्नवी ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि मां श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन और अंशुला कपूर ने किस तरह दोनों बहनों को संभाला है।

आलिया भट्ट और ईशान खट्टर :
आलिया भट्ट और ईशान खट्टर रियल लाइफ भाई-बहन तो नहीं हैं लेकिन दर्शकों के लिए इन दोनों को ऑनस्क्रीन सिबलिंग का किरदार निभाते देखना काफी सुखद अनुभव हो सकता है। खासतौर पर अगर किसी फिल्म मेकर ने दोनों को किसी क्रेजी कॉमेडी फिल्म में भाई-बहन के तौर पर कास्ट किया तो आलिया भट्ट की असाधारण एक्टिंग रेंज और ईशान खट्टर की ऊर्जा पूरी तरह से संतुलित हो सकती है।

कैटरीना कैफ और सनी कौशल :
देवर-भाभी की इस जोड़ी को भाई-बहन के तौर पर किसी फिल्म में देखना काफी रोमांचक हो सकता है। कैटरीना कैफ अपने देवर और विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल के साथ रियल लाइफ में एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आते हैं। दर्शक कैटरीना कैफ और सनी कौशल को रील लाइफ भाई-बहन की जोड़ी के तौर पर देखना पसंद कर सकते हैं।

सैफ अली खान और सोहा अली खान :
पटौदी खानदान के ये दोनों सदस्य पिछले लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं लेकिन अभी तक दोनों ने साथ में किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। सैफ अली खान जहां वर्सटाइल एक्टर हैं। सैफ एक्शन फिल्मों के साथ-साथ उनकी कॉमेडी टाइमिंग भी गजब की है। वहीं दूसरी तरफ सोहा भी मंझी हुए एक्ट्रेस मानी जाती है। अगर दोनों रियल लाइफ भाई-बहनों को किसी कॉमेडी फिल्म में रील लाइफ भाई-बहन के तौर पर कास्ट किया गया तो यह देखना काफी एंटरटेनिंग होगा।


Click it and Unblock the Notifications