इस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का मिलेगा तगड़ा डोज, ओटीटी पर इन नई फिल्म-सीरीज को निपटाएं फटाफट

Gulmohar

इस वीकेंड पर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। इस वीकेंड पर आप घर बैठे ओटीटी पर एक से बढ़कर एक मजेदार शोज का आनंद ले सकते हैं। अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए शोज और फिल्में रिलीज हुई हैं जिसे जमकर तारीफ मिल रही है।

इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी की फिल्म से लेकर नसीरुद्दीन शाह के शोज भी शामिल है। इन फिल्मों की क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक तारीफ कर रहे हैं। तो बस आप भी कुर्सी की पेटी बांधकर इन बेहतरीन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं और वीकेंड को परफेक्ट बना सकते हैं।

आप भी डालें ओटीटी पर मौजूद इन फिल्म और वेब सीरीज पर एक नजर और फटाफट बना डालें अपनी लिस्ट-

गुलमोहर

गुलमोहर

इस सप्ताह ओटीटी पर 'गुलमोहर' छाई हुई है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को अब तक काफी पसंद किया जा रहा है।

सेक्स/लाइफ सेशन 2

सेक्स/लाइफ सेशन 2

अगर आप इस वीकेंड को मजेदार बनाना चाहते हैं तो सेक्स/लाइफ सेशन 2 भी नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। इस सीरीज में हालांकि, कई बोल्ड सीन भी हैं।

'ताज: डिवाइडेड बाइ ब्लड'

'ताज: डिवाइडेड बाइ ब्लड'

जी5 पर हाल ही में 'ताज: डिवाइडेड बाइ ब्लड' रिलीज हुई है। इसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा है तो वहीं, दर्शक भी इसे पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज में धर्मेंद्र, अदिति राव हैदरी, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं।

डेजी जोन्स एंड सिक्स

डेजी जोन्स एंड सिक्स

डेजी जोन्स एंड सिक्स अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। अगर आप इस वीकेंड पर 70 के दशक की वाइब चाहते हैं तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट है।

इन द नेम ऑफ गॉड: अ होली बिटरायल

इन द नेम ऑफ गॉड: अ होली बिटरायल

'इन द नेम ऑफ गॉड: अ होली बिटरायल' एक डॉक्यूमेंट्री है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। यह चार कोरियन नेता के खुद को पैगम्बर मानने की कहानी है। इसे भी ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: gulmohar ott manoj bajpayee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X