रोका के बाद मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर से पूछा था यह पहला सवाल, सुनकर चौंक उठेंगे आप

Shahid Kapoor

बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां मेड फॉर इच अदर होती हैं। कुछ ऐसी ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी भी है। दिल्ली की मीरा राजपूत से बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने अरेंज मैरिज की थी। दोनों ने 2015 में एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया था। मीरा भले ही फिल्मों में काम ना करें लेकिन वह अक्सर किसी ना किसी टॉक शो में हिस्सा लेती हैं और इस दौरान वह इंटरव्यू भी देती हैं। हाल ही में मीरा राजपूत को टॉक शो 'सोशल मीडिया स्टार विद जेनिस' में देखा गया। इस शो के दौरान मीरा राजपूत ने शाहिद संग अपनी कुछ पुरानी यादों को फिर से ताजा किया। इस टॉक शो के दौरान मीरा राजपूत ने बताया कि रोका के बाद उन्होंने शाहिद कपूर से सबसे पहला यह अजीब सा सवाल पूछा था।

रोका के बाद पूछा था यह सवाल :

रोका के बाद पूछा था यह सवाल :

इस टॉक शो के दौरान मीरा राजपूत ने बताया कि शाहिद कपूर के साथ रोका होने के बाद जब वह पहली बार शाहिद के घर आयी थी, तो शाहिद ने उन्हें पूरा घर दिखाया था। इसी दौरान जब शाहिद मीरा को अपना बेडरुम दिखाने ले गये तो मीरा ने बेडरुम में पहुंचते ही शाहिद से बड़ा ही अजीब सवाल पूछ लिया था, जिसे सुनकर खुश शाहिद भी चौंक उठे थे। दरअसल, मीरा जैसे ही शाहिद के बेडरुम में पहुंची थी, तो उन्होंने शाहिद से पूछा, "मैं अपने जूते कहां रखूंगी?" रोका के बाद मीरा का यह पहला सवाल सुनकर शाहिद भी मुस्कुराये बिना नहीं रह सके थे।

बीवी का सवाल सुनते ही शाहिद ने किया तय :

बीवी का सवाल सुनते ही शाहिद ने किया तय :

घर में पत्नी मीरा राजपूत के पहले कदम पड़ने के साथ ही उनके मन में आये सवाल को सुनकर शाहिद कपूर ने मन ही मन तय कर लिया था। शाहिद ने इसके बाद ही पत्नी मीरा के जूते रखने के लिए शूरुम बनवा दिया था। मीरा ने इस बारे में कहा, "मेरी सभी जूतों को वहां सजाकर रखा पायी थी। सारे जूते पूरा दिखाई दे रहे थे और किसी को ढूंढने में कोई परेशानी भी नहीं होती थी।"

बेटी और बेटा समेत भरा-पूरा परिवार :

बेटी और बेटा समेत भरा-पूरा परिवार :

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में जुलाई 2015 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे, बेटी मीशा कपूर और बेटा जैन कपूर है। मीरा अक्सर शाहिद और बच्चों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में मीरा ने मीशा को डांस सिखाती सास नीलिमा आजिम की तस्वीरें शेयर की थी। मीरा राजपूत सास नीलिमा आजिम के साथ बेहद खास रिश्ता शेयर करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X