..................... This Shahrukh Khan's superhit movie was rejected by Salman Khan and John Abraham | शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म को सलमान खान और जॉन अब्राहम ने कर दिया था रिजेक्ट - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म को सलमान खान और जॉन अब्राहम ने कर दिया था रिजेक्ट

शाहरुख खान के करियर की यादगार फिल्मों को गिना जाए तो उसमें 'चक दे इंडिया' का नाम जरूर लिया जाएगा। फिल्म को रिलीज हुए 14 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन कोई शक नहीं कि आज भी शिमित अमीन के निर्देशन में बनी ये फिल्म हर सिनेमाप्रेमियों के दिल के करीब है। फिल्म के किरदारों से लेकर इस संवाद आज भी लोगों को याद हैं।

इस फिल्म का जलवा ये है कि 2021 ओलंपिक में हॉकी टीम के जीत के बाद सोशल मीडिया पर लंबे समय तक ये फिल्म ट्रेंड में रही। देखा जाए तो ये फिल्म फिल्म कई मायनों में अहम थी। हॉकी कोच कबीर खान के रोल में शाहरूख ने जान फूंक दी थी।

chak de India

खैर, जिस फिल्म को आज शाहरूख के करियर के बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है, उसके लिए शाहरूख पहली पसंद नहीं थे। चक दे इंडिया के लिए सलमान खान और जॉन अब्राहम निर्माताओं की पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया। और फिर यह शाहरुख खान के पास गई।

जब सलमान खान ने इस फिल्म को रिजेक्ट करने को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था- "उस वक्त मैं पार्टनर जैसी फिल्में कर रहा था। मेरे फैंस मुझसे उम्मीद करते कि मैं ही मैच जीता दूं। उस वक्त ये मेरे लिए सही फिल्म नहीं थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X