छोटे पर्दे के इस नटखट कृष्णा ने कॉल सेंटर से शुरू किया था अपना करियर, यहां जानिए एक्टर की कुछ खास बातें

Saurabh Raj Jain

सौरभ राज जैन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा कर सौरभ को रातोंरात ख्याति मिल गयी। इस किरदार को निभाकर सौरभ राज को हर घर में जाना जाने लगा। सौरभ राज जैन 1 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। भगवान श्री कृष्ण के अलावा और भी कई ऐसे माइथोलॉजिकल किरदारों को निभाया है। सौरभ राज जैन ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

आइए आपको सौरभ राज जैन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं :

महज 5000 रुपये लेकर आए थे मुंबई :

महज 5000 रुपये लेकर आए थे मुंबई :

सौरभ राज जैन का परिवार नहीं चाहता था कि वह मुंबई जाकर एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाए। लेकिन सौरभ कहां किसी की सुनने वाले थे। सिर्फ 5000 रुपये लेकर वह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ मुंबई आ गये और यहां उन्होंने स्ट्रगल शुरू किया। इस दौरान सौरभ ने कई ऑडिशन दिये और आखिरकार एक रिमिक्स में उन्हें मौका मिल गया।

कॉल सेंटर में करते थे काम :

कॉल सेंटर में करते थे काम :

करियर के शुरुआती दौर में सौरभ राज जैन के पास ज्यादा रुपये नहीं थे और ना ही उन्हें ज्यादा काम मिला था। इसलिए अपना खर्च चलाने के लिए वह रात के समय में कॉल सेंटर में नौकरी करते थे और इसके साथ-साथ वह अपनी पढ़ाई भी करते थे। सौरभ राज जैन ने बीसीए किया है। उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'कसम से' में मिला। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे पहचान मिलने लगी। सौरभ ने हॉलीवुड की फिल्म 'कर्मा' में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने क्लॉडिया सिएस्ला के बॉयफ्रेंड का रोल किया था। इस फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है। इसके अलावा सौरभ ने इंडोनेशियन फिल्म 'चेक इन बैंकॉक' में भी काम किया हुआ है।

कई माइथोलॉजिकल किरदारों को जिया :

कई माइथोलॉजिकल किरदारों को जिया :

सौरभ राज जैन ने छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक कई माइथोलॉजिकल किरदारों को जिया है। उन्हें सबसे ज्यादा 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण के किरदार के लिए जाना जाता है। इस किरदार को निभाने के बाद सौरभ राज जैन को हर घर में जाना जाने लगा। सौरभ ने तमिल फिल्म 'ओम नमो वेंकटसाय' में भी काम किया है। इसके अलावा टीवी शो 'देवो के देव महादेव' में भी उन्होंने भगवान विष्णु का किरदार निभाया है। लगातार भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का किरदार निभाने की वजह से सौरभ टाइपकास्ट होते जा रहे थे। उन्हें इन्हीं दोनों किरदारों के ज्यादा ऑफर मिलने लगे थे। इस बीच उन्हें जब 'महाकाली अंत ही आरंभ' का ऑफर मिला तो उन्होंने उसे तुरंत स्वीकार कर लिया। इस शो में सौरभ ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। सौरभ ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी हिस्सा लिया था।

जुड़वा बच्चों के पिता हैं सौरभ :

जुड़वा बच्चों के पिता हैं सौरभ :

सौरभ राज जैन ने 2010 में रिद्धिमा जैन से शादी कर ली। दोनों ने 'नच बलिए 9' में हिस्सा लिया था। हालांकि ये कॉम्पिटिशन जीत नहीं सके लेकिन दर्शकों को इनकी केमिस्ट्री और डांस खुब पसंद आयी। दोनों की पहली मुलाकात नोएडा के एक डांस अकादमी में हुई थी। जहां दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ। दोनों की शादी इतनी प्राइवेट थी कि किसी को इसकी कानों कान भनक भी नहीं लगी थी। सौरभ और रिद्धिमा जुड़वा बच्चों ऋषिव और ऋषिका के माता-पिता हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X