नानी ने शाहरुख खान का रखा था यह नाम, सुनेंगे तो चकरा जाएंगे आप

अमिताभ बच्चन का नाम पहले इंकलाब रखा गया था, यह बात तो सभी जानते हैं। बॉलीवुड में आने के बाद कई एक्टर्स ने अपना नाम बदल लिया है। नाम बदलने वालों में कियारा आडवाणी से लेकर अक्षय कुमार तक शामिल हैं। लेकिन फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस को झुमाने वाले शाहरुख खान का उनकी नानी ने क्या नाम रखा था! शाहरुख खान का नाम शाहरुख ना रखकर उनकी नानी ने कुछ और रखा था, जिसका खुलासा उनके एक throwback वीडियो से हुआ है। अनुपम खेर के चैट शो में बतौर गेस्ट पहुंचे शाहरुख खान ने इस बारे में बताया था जो वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान कहते नजर आ रहे हैं, "मेरे पिताजी ने मेरा नाम शाहरुख खान रखा था। उन्होंने मेरी बहन का नाम लालारुख, जो एक कविता पर आधारित है, रखा। उस समय उनके पास एक घोड़ी भी थी, जिसका नाम लालारुख था। उन्हें लगा था कि मेरी बहन का नाम लालारुख और मेरा नाम शाहरुख होना चाहिए। शाहरुख का मतलब होता है प्रिंस की तरह चेहरा। मैं मजाक से बोलता हूं कि प्रिंस चार्ल्स के जैसा चेहरा, क्योंकि मेरी नाक बड़ी है। मेरी नानी ने मेरा नाम अब्दुर्रहमान रखा था। जब मैं थोड़ा सा बड़ा हुआ तो मेरी कजिन बहनें मुझे एक पुराना गाना गाते हुए छेड़ती भी थी।" इतना कहने के बाद वीडियो में शाहरुख खान ऑडियंस की तरफ देखकर कहते नजर आ रहे हैं, "जितने लोगों का नाम अब्दुर्रहमान है, उनका नाम बड़ा अच्छा है।"
इस वीडियो में अनुपम खेर शाहरुख खान के साथ काफी मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर मजाकिया लहजे में कहते हैं, "जितने लोगों का नाम अब्दुर्रहमान है, वे अपना नाम शाहरुख रख सकते हैं। उनकी लाइफ में कुछ भी हो सकता है।" इसके जवाब में शाहरुख खान अपने पुराने अंदाज में कहते हैं, "शाहरुख खान एक ही रहने दो तो बेहतर है।" बता दें, शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने ग्लोबली करीब 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने पहली बार एक एक्शन हीरो का किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications

