मकर संक्रांति पर बॉलीवुड की इन डीवाज से Inspiration लेकर आप भी ढा सकती हैं कहर

मकर संक्रांति या फिर गुड़ी पड़वा का त्योहार, महिलाएं सज-संवर कर पारंपरिक कपड़ों में ही पूजा करना चाहती हैं। अगर आपने अभी तक इस खास दिन अपने लुक के बारे में नहीं सोचा है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। मकर संक्रांति पर बॉलीवुड डीवाज के कुछ ऐसे लुक हम आपको बताते हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी तैयार होइए। फिर देखिए, सबकी नजर कैसे आप पर ही टिकी रहती है। यहां हम आपको जह्नावी कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित तक के कुछ ऐसे ही लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनको ट्राई कर आप भी मकर संक्रांति या फिर गुड़ी पड़वा के दिन कहर ढा सकती हैं।
आइए देखते हैं बॉलीवुड इंस्पायर्ड मकर संक्रांति लुक्स :

जह्नावी कपूर :
अगर आपकी फेवरेट कलर की लिस्ट में सफेद रंग भी शामिल हैं तो जह्नावी कपूर की इस साड़ी लुक से जरूर ट्राई करें। इसके साथ स्ट्रैपलेस सीक्वेंस वाली ब्लाउज आपके फेस्टिव मूड को पूरी तरह से सेट कर देगी।

आलिया भट्ट :
आलिया भट्ट ने यह शरारा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान पहना था, जब वह प्रेग्नेंट थी। लेकिन इसका कलर इतना चटकदार है कि सर्दी की ठंड भरी दोपहर में मकर संक्रांति के दिन के लिए यह शरारा सेट बिल्कुल फिट बैठेगा।

रकुल प्रीत सिंह :
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छतरी वाली' के प्रमोशन में व्यस्त रकुल प्रीत सिंह का यह बोहो जम्पसुट आपको एक कंटेम्पररी लुक देता है। मकर संक्रांति के फेस्टिव लुक के लिए यह ड्रेस आइडियल है।

रश्मिका मंदाना :
अगर आपने मकर संक्रांति पर लहंगा में पतंगबाजी का लुत्फ लेने का मन बना लिया है, तो रश्मिका मंदना की यह लाल लहंगा-चोली को कैसे मिस कर सकती हैं। इस लहंगा-चोली में बेहद गॉर्जियस लुक आएगा।

सोनाक्षी सिन्हा :
मकर संक्रांति पर शाम के समय में अगर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी करने का मन है, तो सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सोनाक्षी ने इन दिनों फैशन में बने हुए फ्रिल्स वाली बाजू का यह बेहद शानदार ड्रेस पहना हुआ है।

माधुरी दीक्षित :
बॉलीवुड डीवाज के लुक से इंस्पायर होने की बात हो रही हो और माधुरी दीक्षित के इस चर्चा कैसे नहीं हो सकती है। पिंक कलर का एंब्रॉयडरी वाला यह कुर्ता सेट स्ट्रेट पलाजो के साथ बेहद खूबसूरत दिख रहा है।

अनुष्का शर्मा :
अगर मकर संक्रांति पर आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ फैशनेबल भी दिखना है तो अनुष्का शर्मा की इस ग्रीन साड़ी को जरूर ट्राय करें।


Click it and Unblock the Notifications











