इस लो बजट फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, लागत से डबल कर डाली कमाई

कई बार ऐसा होता है कि बड़े-बड़े बजट में बनने वाली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाती है. यहां तक कि वह बजट में बन रही फिल्मों के बराबर भी कनेक्शन इकट्ठा नहीं कर पाती हैं. लेकिन पिछले कुछ वक्त से देखने को मिल रहा है कि छोटे बजट में बनने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल करके जाती हैं और उनको खूब फायदा भी होता है. बता दें कि कुछ वक्त पहले मराठी फिल्म 'बाईपण भारी देवा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर गई है. इसने लागत से तकरीबन 10 गुना ज्यादा तक कमाई की. लेकिन अब एक और मराठी फिल्म 'अफलातून' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आ रही है. बता दें कि यह फिल्म कॉमेडी फिल्म है और वर्ड ऑफ़ माउथ का जबरदस्त फायदा भी इसे मिल रहा है.
'आफतालून' फ़िल्म की कहानी
इस मराठी फिल्म 'आफतालून' में जॉनी लीवर, जयेश ठक्कर जेटी, श्वेता गुलाटी, सिद्धार्थ जाधव और भारत दाभोलकर ने लीड किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीता. इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों श्री, आदित्य और मानव की दर्शाई जाती है. जो कि दिव्यांग होते हैं और अपने आर्थिक हालातों से छुटकारा पाने के लिए डिटेक्टिव एजेंसी की शुरुआत करते हैं. इस फिल्म की कहानी काफी ज्यादा रोमांचित है जो कि दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है.
बॉक्स ऑफिस पर की छप्पर फाड़ कमाई
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस मराठी फिल्म 'आफतालून' ने रिलीज होते ही 0.95 करोड रुपए की कमाई की और रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.03 का कलेक्शन इकट्ठा किया. मूवी ने तीसरे दिन 2.88 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया और धीरे-धीरे फिल्म के बजट के आसपास पहुंची. बता दें कि इस फिल्म का बजट तकरीबन 3.80 बताया गया है. इतना ही नहीं 21 जुलाई को इस फिल्म को रिलीज किया गया. इस फिल्म को राइटर डायरेक्टर परितोष पेंटर हैं.


Click it and Unblock the Notifications











