Excitement..अभी तक ट्रेलर भी नहीं आया..एक तस्वीर से ही दीवाने हुए लोग!
जानिए क्यों विद्या बालन की फिल्म बेगम जान के लिए लोग इतने एक्साइटेड हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन जब भी किसी फिल्म मको लेकर आती हैं दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया और दिलचस्प लेकर आती हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो या न हो लेकिन दर्शकों के दिल में उनकी एक्टिंग ज़रूर हिट जाती है।
कहानी 2 के बाद विद्या आपके लिए एक और फिल्म लेकर आ रही हैं 'बेगम जान'। ये फिल्म इस साल 14 अप्रैल को रिलीज़ होगी। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज़ होगा। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट हैं। ये फिल्म विभाजन के समय की कहानी को दर्शाएगी जिसमें विद्या मुख्य भूमिका में हैं।
ये फिल्म एक घर की 11 महिलाओं की कहानी पर आधारित है जो ये दिखाएगी कि कैसे विभाजन के बाद उनकी ज़िंदगी में बदलाव आते हैं। बहरहाल, फिल्म का ट्रेलर जल्द आने वाला है तो हम बताने जा रहे हैं कि क्यों इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है..


Click it and Unblock the Notifications