Expectations...एक ग्रैंड ट्रेलर..जो करेगा सबका पर्दाफाश!
हम यहां सोच रहे हैं कि बाहुबली 2 के ट्रेलर में क्या क्या दिखाया जाएगा। हम इस ट्रेलर से कुछ इस तरह की उम्मीदें बांधे बैठे हैं..
कल का दिन फिल्म प्रेमियों के लिए किसी खास दिन से कम नहीं होने वाला। जिस दिन का बेसब्री से इंतज़ार है उसकी एक्साइटमेंट और बढ़ाने वाला है कल का दिन। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा..इस सवाल का जवाब जानने के लिए लोग बेचैन हैं। और कल फाइनली बाहुबली 2 का ट्रेलर रिलीज़ हो रहा है।
ये ट्रेलर काफी ग्रैंड तरीके से रिलीज़ किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर कल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के करीब 300 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट और 2 सेकंड लंबा होगा।
फिल्म का ट्रेलर कल सुबह सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और उसके बाद ऑनलाइन जारी किया जाएगा। निर्देशक एसएस राजामौली ने बताया, "ट्रेलर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में 16 मार्च को सुबह 9 बजे से चलना शुरू हो जाएगा। इसे शाम पांच या छह बजे ऑनलाइन माध्यमों के जरिए जारी किया जाएगा।"
बहरहाल, हम यहां सोच रहे हैं कि आखिर इस ट्रेलर में क्या क्या दिखाया जाएगा। हम इस ट्रेलर से कुछ इस तरह की उम्मीदें बांधे बैठे हैं..देखना ये है कि क्या ये ट्रेलर हमारी उम्मीदों पर खरा उतरेगा या नहीं..


Click it and Unblock the Notifications